फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन.
Actress Shefali Jariwala Passed Away: मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया. 42 वर्षीया शेफाली को अचानक सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक अरेस्ट का शिकार बताया और अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया.
शेफाली का पार्थिव शरीर रात लगभग 12:30 बजे अंधेरी के कूपर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. कूपर अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) ने बताया कि शव किसी अन्य निजी अस्पताल से लाया गया था, और वास्तविक मृत्यु-कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
इस बीच, मुंबई पुलिस ने देर रात शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घर की गहन तलाशी ली गई. फिलहाल पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच की गंभीरता को देखते हुए मौत को संदिग्ध माना जा रहा है.
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए लोकप्रिय म्यूज़िक वीडियो ‘कांटा लगा’ से देशभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज़ और बेहतरीन डांस मूव्स ने उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ का खिताब दिला दिया. इस वीडियो की सफलता के साथ ही देश में रीमिक्स म्यूजिक का एक नया दौर शुरू हुआ.
यह भी पढ़ें- ‘Sardaar Ji 3’ विवाद को लेकर घिरे Diljit Dosanjh, आलोचना से बचने के लिए Co-Actress ने किया ये काम
इसके बाद शेफाली ने टीवी और रियलिटी शोज़ में भी शानदार प्रदर्शन किया. ‘बिग बॉस 13’ में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए शामिल हुई थीं और उनके संतुलित व्यवहार तथा स्पष्ट विचारों के चलते दर्शकों में खूब लोकप्रिय हुईं. इसके अलावा उन्होंने अपने पति पराग त्यागी के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में भी भाग लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…
Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…