मनोरंजन

जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं तृषा कृष्णन? प्रोड्यूसर के साथ जोड़ा जा रहा है नाम

Trisha Krishnan: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए सुर्खियों में थीं। उन्होंने फिल्म में कुंडवई की भूमिका निभाई और भारी सराहना हासिल की। फैंस को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ताजा अफवाहों के मुताबिक तृषा 40 साल की उम्र में दुल्हनिया बनने वाली हैं. वे जल्द ही एक मलयालम प्रोड्यूसर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस संबंध में जल्द ही घोषणा भी आने की संभावना है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.

पहले भी टूटी सगाई

बता दें कि इससे पहले, साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने एक अंतरंग समारोह में उद्यमी से निर्माता बने वरुण मनियन से सगाई कर ली थी, जिसमें उनके परिवार और उद्योग के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। सगाई समारोह वरुण को घर पर आयोजित किया गया था लेकिन बाद में शादी रद्द कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले तृषा कृष्णन ने तेलुगु एक्टर राणा दग्गुबाती को डेट किया था.

ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का ने अपने घर में किया गणपति बप्पा का स्वागत, देखें तस्वीरें

इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो तृषा ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी के बारे में नहीं सोचा है। अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी जिम्मेदारी के लिए शादी नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों सहित कई लोगों को जानती है, जो कहते थे कि वे खुशी-खुशी शादीशुदा हैं, लेकिन अब कुछ लोग तलाक पर विचार कर रहे हैं। वह अभी तक सही व्यक्ति से नहीं मिली है जिससे वह शादी के बारे में सोच सके।

जल्द रिलीज होगी नई फिल्म

बात करें वर्क फ्रंट की तो तृषा की झोली में बैक-टू-बैक फिल्में हैं। तृषा जल्द ही आगामी तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म लियो में नजर आएंगी। फिल्म लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सेवन स्क्रीन स्टूडियो के बैनर तले एस.एस. ललित कुमार द्वारा निर्मित है, जबकि जगदीश पलानीसामी सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं। फिल्म में विजय और तृषा मुख्य के साथ ही संजय दत्त, अर्जुन सरजा, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान और मैसस्किन सहायक भूमिकाओं में हैं। लियो 19 अक्टूबर को मानक और आईमैक्स प्रारूपों में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद उनके पास निर्देशक अरुण वसीगरन की आगामी फिल्म, द रोड है। फिल्म में मिया जॉर्ज, वेला राममूर्ति और विवेक प्रसन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

24 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

36 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

45 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

1 hour ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago