मनोरंजन

‘मैं अब भी उतनी ही स्पीड में हूं, जितनी कोई कार’, जैकी श्रॉफ के बेटे ‘हीरोपंती’ के गाने संग दौड़ते हुए यूं आए नजर

Tiger Shroff Viral Video: टाइगर श्रॉफ की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के उन स्टार्स में की जाती है जो बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त हैं. फिटनेस के लिए जाने जाने वाले टाइगर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तेज दौड़ लगाते नजर आए. टाइगर ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से अपनी पूरी रफ्तार का टेस्ट नहीं लिया था और वह जानना चाहते थे कि क्या वह अब भी पहले जितने तेज हैं.

‘बागी’ फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रैक पर दौड़ते नजर आए. टाइगर ने केवल शॉर्ट्स पहनकर अपनी रफ्तार का प्रदर्शन किया. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लंबे समय से अपनी पूरी रफ्तार नहीं आजमाई… मैं अब भी उतना ही तेज हूं जितना पहले था. मैं सड़क पर चलती किसी भी कार जितना तेज हूं.”

ट्रैक पर तेज दौड़ लगाते दिखे टाइगर श्रॉफ

उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में बेनी बेनासी के गाने “ब्यूटीफुल पीपल” को भी एड किया. इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 80 किग्रा मसल्स के साथ हवा में छलांग लगाते नजरआए!

वह वर्कआउट करते हुए अक्सर अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वर्कआउट के साथ-साथ ऊंची छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, “काश 80 किलोग्राम से ज्यादा मसल्स वाले शरीर को ऐसे हिलाना आसान होता.” टाइगर ने वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रैक में अपनी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ के गाने ‘रात भर’ का इस्तेमाल किया.

टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थीं, दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. इसके बाद वह ‘बागी’ में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपने स्टंट और फाइट सीक्वेंस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया. उन्होंने ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘हीरोपंती 2’, ‘वॉर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘गणपत’, ‘बागी-2’, ‘बागी 3’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया.

बागी 4 में टाइगर के साथ नजर आएंगे संजय दत्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘बागी 4’ में दिखाई देंगे. यह ‘बागी’ फ्रैंचाइज की चौथी फिल्म है. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें वह गंभीर लुक में नजर आए. इस पोस्टर को टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, “जिस फ्रेंचाइजी ने मुझे एक पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में साबित करने का मौका दिया, अब वही फ्रेंचाइजी मेरी पहचान बदल रही है. इस बार वह निश्चित रूप से पहले जैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे और प्यार देंगे जैसे आपने आठ साल पहले दिया था.”

फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत कई एक्टर्स लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, वहीं नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Ramayana Movie First Review: ‘क्वालिटी देखकर दंग रह गए हम…’, CM फडणवीस ने ऐसे की रणबीर कपूर की फिल्म की तारीफ

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

11 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

19 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

30 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

40 minutes ago