Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
वर्ल्ड का थीम सॉन्ग लॉन्च
World Cup Theme Song: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से भारत की धरती पर होने जा रहा है. इससे पहले 12 साल पहले भारत की सरजमीं पर विश्व कप खेला गया था. अब खेल प्रेमियों को बेसर्बी से इंतजार है उस पल का जब वर्ल्ड कप का काउंट डाउन शुरू होगा. अब आईसीसी ने भी फैंस के लिए एक तोहफा दे दिया है. दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मेगा टूर्नामेंट का थीम सॉन्ग (Theme Song) लॉन्च कर दिया है. इस सॉन्ग को सुनने के बाद आप क्रिकेट की दुनिया में खो जाओगे.
विश्व कप के इस सॉन्ग में रणवीर सिंह और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री परफॉर्म कर रही हैं. इसके अलावा इसमें म्यूजिक बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रतीम ने दिया है.
आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने में बस अब दो हफ्ते का ही समय बचा है. ऐसे थीम सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने की शुरुआत में अभिनेता रणवीर कपूर एक बच्चे को असली क्रिकेट फैन के बारे में बताते हैं. इसके बाद वो ट्रेन के अंदर ही जमकर नाच-गाना शुरू कर देते हैं और उनका साथ देने के वहां धनश्री भी होती हैं. रणवीर कभी ट्रेन के अंदर डांस करते हुए नजर आते हैं तो कभी ट्रेन के ऊपर. ट्रेन के अंदर काफी सारे बच्चे भी दिखाई देते हैं और रणबीर गिटार में बजाते हैं. इस गाने में भारतीय म्यूजिक के साथ-साथ डीजे की धून भी जोड़ी गई है.
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 में कहर बरपाने को तैयार मोहम्मद शमी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें पूरा मामला
थीम सॉन्ग परफॉर्म करने पर अभिनेता रणवीर कपूर ने कहा कि, “स्टार स्पोर्ट्स परिवार के एक हिस्से और एक क्रिकेट फैंस के रूप में ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए इस एंथम लॉन्च का हिस्सा बनना वास्तव में एक सम्मान की बात है. यह एक उत्सव है. वह खेल जिसे हम सभी पसंद करते हैं. वहीं संगीतकार प्रीतम ने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे बड़ा जुनून है और अब तक के सबसे बड़े विश्व कप के लिए ‘दिल जश्न बोले’ की रचना करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. यह गाना सिर्फ 1.4 अरब भारतीय प्रशंसकों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भारत आने के लिए है और अब तक के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…