देश

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रखी ये मांग, PDA महिलाओं के लिए कही ये बात

Women Reservation Bill: कल यानी मंगलवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा. जहां एक ओर भारत को नया संसद भवन मिला तो वहीं महिला आरक्षण बिल पेश किया गया, लेकिन दूसरी ओर इस बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है. बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान इस सम्बंध में सामने आया है. अखिलेश यादव ने पीडीए महिलाओं को लेकर अपनी बात रखी है. अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा है कि महिला आरक्षण लैंगिक न्याय और सामाजिक न्याय का संतुलन होना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि, इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी (PDA) की महिलाओं का आरक्षण निश्चित प्रतिशत रूप में स्पष्ट होना चाहिए.

ठीक नहीं है सरकार की मंशा

तो वहीं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने इस बिल का समर्थन किया है और कहा है कि, “मैं महिला हूं और इस बिल का समर्थन करती हूं.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, “मैं चाहती हूं कि अंतिम पंक्ति में जो खड़ी महिला है, उसको भी उसका हक मिलना चाहिए. हम चाहते हैं कि ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिले.” इसी के साथ ही मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि, “ये सरकार 9 साल पूरे होने के बाद बिल लेकर आई है, ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले यह बिल लागू नहीं हो पाएगा.” डिंपल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि,” सरकार बस एक परसेप्शन क्रिएट करना चाहती है. सरकार की मंशा ठीक नहीं है.”

ये भी पढ़ें- UP News: अब लखनऊ में बनेगी नई विधानसभा, योगी सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, अगले चुनाव से पहले पूरा हो जाएगा काम

मायावती ने भी रखी है ये मांग

बता दें कि महिला आरक्षण बिल को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी मांग रखी है. उन्होंने कहा है कि, “पुराने संसद भवन की विदाई हो चुकी है जिसे आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है. मुझे संसद के दोनों सदनों में जाने का मौका मिला जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है. नए संसद की शुरूआत आज से की जा रही है जिसका BSP दिल से स्वागत करती है और आज इस नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया जाएगा जिसके पक्ष में BSP सहित कई पार्टियां अपना मत देंगी.” इसी के साथ मायावती ने ये भी कहा है कि,” BSP ने महिला आरक्षण बिल को हमेशा समर्थन दिया है इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि महिलाओं को जो भी आरक्षण दिया जाता है उनमें से SC/ST/OBC वर्गों की महिलाओं का कोटा अलग से सुरक्षित करना चाहिए.” साथ ही बसपा सुप्रीमो ने ये भी कहा है कि,”अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन वर्गों के साथ नाइंसाफी होगी. अगर ऐसा नहीं भी हुआ तब भी BSP पार्टी आज पेश होने वाले महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी. साथ ही मायावती ने ये भी कहा है कि, महिलाओं की संख्या देखते हुए आरक्षण का प्रतिशत 33 नहीं बल्कि 50 होना चाहिए. साथ ही एससी, एसटी/ओबीसी कोटा भी सुनिश्चित होना चाहिए. साथ ही बसपा सुप्रीमो ने इस बिल के पास होने की उम्मीद भी जताई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

21 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

1 hour ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago