मनोरंजन

सपना चौधरी ने लाल साड़ी में दिखाया देसी अंदाज, हुस्न देख घायल हुए फैंस

Sapna Chaudhary: इन दिनों फैशन की दुनिया में लाल साड़ी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है. सोशल मीडिया पर लगातार इसका क्रेज देखा जा रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘लाल कलर की साड़ी’ गाने में नजर आई थीं, जिसने इंटरनेट पर खूब धमाल मचाया. इस गाने के बाद से ही रेड साड़ी का क्रेज और भी बढ़ गया है. अब हर कोई इस लुक को अपना रहा है. आम लड़कियों से लेकर फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों तक, हर कोई इस ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी शामिल हो गई हैं. सपना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लाल साड़ी पहनकर बेहद खास अंदाज में नजर आ रही हैं.

वीडियो में क्या है खास ?

वीडियो में सपना चौधरी की लाल साड़ी यूं तो दिखने में बेहद साधारण है लेकिन इसके पल्लू में सफेद रंग के हार्ट शेप के झालर लटकते हुए नजर आ रहे हैं, जो इसे खास बनाते हैं. साड़ी का ये डिजाइन सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यही नहीं, सपना ने इसके साथ जो ब्लाउज पहना है, वह भी काफी स्टाइलिश है. रेड और वाइट कलर के इस ब्लाउज में कॉलर पूरी तरह से लाल रंग का है और पूरे ब्लाउज पर छोटे-छोटे दिल के शेप बने हुए हैं. इस लुक को पूरा करने के लिए सपना ने अपने बालों का खूबसूरत सा जूड़ा बनाया है, कानों में स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने हैं और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाई है, जो उनके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा रही है.

वीडियो में सुथरी गाना

अपनी इस वीडियो में उन्होंने अपना ही नया गाना ‘सुथरी’ का इस्तेमाल किया. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने लिखा,
“लाल साड़ी में एक शान, हर कदम पर एक कहानी.”

इसे भी पढ़ें-The Great Khali: कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे, नंगे पांव सिर्फ 5 रुपये के लिए करनी पड़ी मजदूरी

बता दें कि हरियाणवी गाना ‘सुथरी’ को सोमवीर कथूरवाल ने गाया है. इस गाने में सपना चौधरी और यश बैला की जोड़ी है, जो कि हरियाणवी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. गाने के बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक आर.के. क्रू ने तैयार किया है. गाने का डायरेक्शन साहिल संधू ने किया है और यह गाना देसी गीत म्यूजिक लेबल के बैनर तले रिलीज हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago