मनोरंजन

Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों के घर गूंजे बप्पा के जयकारे, सोनू सूद से लेकर अंकिता लोखंडे तक ने किया स्वागत

Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर गली, हर मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बप्पा का स्वागत किया जा रहा है. महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक लोग पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गणेश जी को अपने घरों और पंडालों में विराजमान कर रहे हैं.

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस उत्सव के रंग में पूरी तरह रंग चुके हैं. इस बार अभिनेता सोनू सूद, कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बप्पा को घर लाकर जश्न की शुरुआत की है.

Sonu Sood के घर आए बप्पा

फिल्मों में अपनी एक्टिंग और असल जिंदगी में मददगार छवि से लोगों के दिल जीत चुके सोनू सूद ने भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में सोनू सूद खुद मूर्ति को कार से उतारते और पूरे भक्ति भाव से आरती करते नजर आ रहे हैं. उनका ये अंदाज देखकर फैंस ने उन्हें शुभकामनाओं से भर दिया.

भारती और हर्ष का खास अंदाज

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी गणेश उत्सव को हर साल बड़े जोश से मनाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने बेटे गोला के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा घर लाकर पूरे परिवार के साथ पूजा की.

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में भारती-हर्ष बेहद खुश नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि ये कपल हमेशा की तरह इस बार भी बायोडिग्रेडेबल मिट्टी की मूर्ति लेकर आया, ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. उनके घर की सजावट और उत्साह ने फैंस का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: इस पर्व पर गणपति को सिद्धि विनायक रूप में पूजने का विधान, जानें शुभ स्थापना मुहूर्त और पूजा का सही समय

अंकिता लोखंडे ने किया बप्पा का स्वागत

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे ने भी अपनी मां के साथ बप्पा का घर में स्वागत किया. वायरल वीडियो में अंकिता पहले गणेश जी की प्रतिमा को टीका लगाती हैं और फिर पूजा-अर्चना करती हैं. उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अंकिता की भक्ति और मुस्कान को खूब पसंद किया.

अर्जुन बिजलानी और धनश्री वर्मा लेने पहुंचे गणेश प्रतिमा

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर सिलेब्स में से एक अर्जुन बिजलानी ने भी अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति बप्पा की मूर्ति लेने पहुंचे. वहीं बप्पा को घर ले जाने से पहले उन्होंने एक छोटी सी पूजी भी की.

इसके अलावा हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही डांसर और एक्टर धनश्री वर्मा ने भी बीती रात गणेश भगवान का स्वागत किया. दरअसल वे गणेश जी की प्रतिमा के साथ दिखाई दीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

24 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

58 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago