'पठान'और 'जवान'
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ चुकी है, वहीं अब शाहरुख खान को धमकी भरे फोन आने लगें हैं. किसी भी तरह के खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. महाराष्ट्र पुलिस द्वारा किंग खान को Y+ सुरक्षा दी गई है.
फिल्मों की सफलता के बाद धमकी भरे काल
शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद उन्हें लगातार कई धमकी भरे फोन काल आ रहे थे, जिसकी शिकायत खुद किंग खान ने लिखित तौर पर महाराष्ट्र सरकार से की थी. राज्य सरकार ने उनकी शिकायत के मद्देनजर शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. सरकार शाहरुख की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और ऐसे में शाहरुख को Y+ सिक्योरिटी देने का आदेश दिया गया है. वहीं शाहरुख की सुरक्षा व्यवस्था को भी नए सिरे से अपग्रेड किया जाएगा. हालांकि किंग खान अपनी इस सुरक्षा का खर्च खुद वहन करेंगे. यानी की इस सुरक्षा को लेकर आने वाले खर्चे का का भुगतान वही करेंगे.
महाराष्ट्र पुलिस ने बढ़ाई शाहरुख की सुरक्षा
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी है. शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War: हाइफा से सुरक्षित मुंबई वापस आईं नुसरत भरूचा, नहीं हो पा रहा था कॉन्टैक्ट, भारतीय दूतावास ने बचाकर निकाला
ऐसी रहेगी किंग खान की Y+ सिक्योरिटी
बता दें कि शाहरुख खान को बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो मिलेंगे. जो कि हर समय उनके साथ तैनात होंगे. महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के इन जवानों द्वारा पूरे भारत में शाहरुख खान को सुरक्षा दी जाएगी. इन जवानों के पास अत्याधुनिक हथियार रहेंगे. इनमें एमपी-5 मशीन गन, एके-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्तौल जैसे हथियार शामिल हैं. वहीं शाहरुख खान के घर पर भी हर समय चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…
UP-Bihar special trains: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को…
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…
Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…