मनोरंजन

इस मूवी को मिला था भारत की पहली A रेटेड फिल्म का सर्टिफिकेट, क्या आपको मालूम है इसका नाम?

First A Rated Film Of India: आजकल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसिंग सीन और वल्गर कंटेंट की भरमार आम बात हो गई है. जी हां हर साल कई ‘ए’ रेटेड फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की पहली ‘ए’ रेटेड फिल्म कौन सी थी? अगर आपको भी ये नहीं पता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उस फिल्म का नाम जिसे पहला A रेटेड सर्टिफिकेट मिला था.

ये है पहली ‘ए’ रेटेड फिल्म (First A Rated Film Of India)

भारत की पहली ‘ए’ रेटेड फिल्म 75 साल पहले, 1950 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का नाम था ‘हंसते आंसू’, जिसे केबी लाल (K. B. Lall) ने डायरेक्ट किया था. फिल्म के बारे में घोषणा 1949 में की गई थी. यह एक फैमिली कॉमेडी-ड्रामा के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड) ने इसे एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म मानते हुए ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया.

मधुबाला और विवादित कंटेंट

फिल्म में प्रमुख भूमिका में मधुबाला थीं, जो उस समय सिर्फ 16 साल की थीं. इसके अलावा, मोतीलाल, गोप और मनोरमा भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आए थे. फिल्म की कहानी में घरेलू अत्याचार और शारीरिक शोषण जैसे सेंसिटिव मुद्दे उठाए गए थे. साथ ही फिल्म का डबल मीनिंग टाइटल भी बोर्ड के ध्यान में आया, जिसके कारण इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला. सेंसर बोर्ड ने इसे परिवारों के लिए ठीक नहीं माना और इसके घरेलू अत्याचार और एडल्ट टॉपिक्स को लेकर फिल्म को एडल्ट दर्शकों के लिए सीमित किया.

यह भी पढ़ें: वो आइकॉनिक फिल्म जिसे बनने में लगे थे 23 साल, इसकी रिलीज से पहले हुई थी 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत, जानें नाम

फिल्म की कहानी (First A Rated Film Of India)

फिल्म की कहानी ऊषा नाम की एक लड़की की थी, जिसका पति कुमार उसे शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करता है. इसके बाद ऊषा अपना घर छोड़ देती है और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती है. वो एक फैक्ट्री में काम करती है और समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने की कोशिश करती है. इस समय फिल्म ने एक बहुत ही स्ट्रांग और struggling महिला के करैक्टर को दर्शाया था, जो उस दौर के लिए एक नई बात थी. फिल्म के टॉपिक ने कुछ दर्शकों को खटकते हुए ये आरोप लगाया कि फिल्म महिलाओं को गलत तरीके से पेश करती है और फैमिली वैल्यूज पर हमला करती है.

बॉक्स ऑफिस पर सफलता

हालांकि, फिल्म पर काफी विवाद और आलोचनाएं हुईं फिर भी ‘हंसते आंसू’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. दर्शकों का उत्साह देखकर फिल्म सिनेमाघरों में कई हफ्तों तक चली. हालांकि, इसे एवरेज कलेक्शन मिला, लेकिन इसने ये साबित कर दिया कि एडल्ट टॉपिक्स पर बनी फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित कर सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago