दुनिया

India-Canada Dispute: पीएम ट्रूडो ने फिर की भारत को उकसाने की कोशिश, X पर किया विवादित पोस्ट…

खालिस्तानी आतंकी हरजदीप सिंह निज्जर हत्याकांड मामले को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने फिर से भारत को उकसाने की कोशिश की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” हमने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के साथ भारत के मुद्दे पर कानून के शासनको बनाए रखने और सम्मान करने को लेकर चर्चा की. फोन पर महामहिम मोहम्मद बिन जायद और मैंने इजरायल की वर्तमान स्थिति पर भी बात की. जिसमें अपनी गहरी चिंता जाहिर की और नागरिकों के जीवन की रक्षा और जरूरत पर विचार किया.

निज्जर की हत्या में बताया था भारत का हाथ

ट्रूडो की ये टिप्पणी निज्जर हत्याकांड के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खी और राजनयिक विवाद के बीच आई है. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में कहा था कि भारतीय एजेंट एक कनाडाई नागरिक, जो भारत में आतंकी घोषित है, उसकी हत्या में हाथ है. जिसके बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बयान को निराधार और राजनीति से प्रेरित से बताया था. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तानी टाइगर फोर्स का प्रमुख था. हरदीप सिंह निज्जर एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था.

कनाडा के आरोपों को भारत ने बताया था निराधार

भारत ने कनाडा के इन आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए कनाडा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिसमें कनाडाई नागरिकों के वीजा को निलंबित करने अलावा राजनयिकों को देश छोड़ने के आदेश दिए थे. उसी के बाद से विवाद और गहराता जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Israel War: हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक, 400 लड़ाके मारे, सैकड़ों इजराइलियों की भी मौत, 10 पॉइंट्स

यूएन ने भारत से की जांच में सहयोग की अपील

वहीं भारत-कनाडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं. इसके साथ ही भारत से कहा है कि वो कनाडा की जांच में सहयोग करे. भारत ने कनाडा के साथ बढ़ी तल्खी के बाद कनाडा से कहा है कि अपने राजनयिकों की संख्या को भारत में कम करे. दोनों देशों ने वीजा सेवाओं को रद्द कर दिया है. पहले कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को देश से निकाल दिया था. जिसके जवाब में भारत ने भी एक कनाडाई डिप्लोमैट को देश से निकाल दिया. विदेश मंत्रालय ने कनाडा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि अब तक उन्होंने निज्जर की हत्या से जुड़ा ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं किया है, जिससे साबित हो सके कि उसमें भारत का हाथ है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

17 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

17 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

53 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago