मनोरंजन

वो आइकॉनिक फिल्म जिसे बनने में लगे थे 23 साल, इसकी रिलीज से पहले हुई थी 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत, जानें नाम

Bollywood Iconic Film: हम सभी जानते हैं कि पुराने समय में फिल्मों की शूटिंग और प्रोडक्शन में काफी समय लगता था. लेकिन ‘लव एंड गॉड’ (Love and God) फिल्म की कहानी कुछ अलग है. जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसे बनने में पूरे 23 साल का वक्त लगा. आप बिलकुल सही पढ़ रहे हैं इस फिल्म को बनने में इतना लंबा वक़्त लगा था. बता दें, ये फिल्म लैला मजनूं की फेमस लव स्टोरी पर बेस्ड थी और इसे के. आसिफ ने डायरेक्ट किया था, जो फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे.

एक्टर गुरुदत्त का हो गया था निधन (Bollywood Iconic Film)

1963 में ‘लव एंड गॉड’ की शूटिंग शुरू हुई थी. फिल्म में गुरुदत्त को मजनूं का किरदार निभाना था, लेकिन 1964 में अचानक गुरुदत्त का निधन हो गया और फिल्म का काम रुक गया. इसके बाद फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.

पत्नी ने लिया फिल्म को पूरा करने का जिम्मा

1970 में के. आसिफ ने इस फिल्म पर फिर से काम शुरू किया और इस बार संजीव कुमार को मजनूं के रोल के लिए साइन किया. लेकिन दुर्भाग्यवश मार्च 1971 में के. आसिफ का भी निधन हो गया. फिल्म फिर से अधूरी रह गई. इसके करीब 15 साल के बाद के. आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने फैसला किया कि वह इस फिल्म को पूरा करेंगी और रिलीज करेंगी.

यह भी पढ़ें: दुबई में साउथ एक्शन हीरो Ajith Kumar का हुआ भयानक एक्सीडेंट, 180 की स्पीड से चला रहे थे कार, यहां देखें खतरनाक Video

फिल्म का अंत और रिलीज (Bollywood Iconic Film)

अख्तर आसिफ ने प्रोड्यूसर डायरेक्टर केसी बोकाड़िया की मदद से फिल्म को पूरा किया और ये फिल्म 27 मई 1986 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि, इससे पहले 1985 में संजीव कुमार का भी निधन हो चुका था. तो कुछ इस तरह ‘लव एंड गॉड’ एक ऐसी फिल्म बन गई जो पूरी होने से पहले ही कई महान कलाकारों की मौत का शिकार हो गई. लेकिन आज भी इस फिल्म को आइकॉनिक फिल्म कहा जाता है.

Uma Sharma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

11 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

13 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

31 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago