ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने PM Modi को पत्र लिखकर एक गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है.
इस पत्र में AICWA कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूब चैनल एक बार फिर भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखने लगे हैं.
AICWA का मानना है कि यह हमारे देश के शहीदों का अपमान है और देश के साथ गद्दारी के बराबर है. उन्होंने कहा कि जो लोग भारत से कमाई करते हैं, वह भारत के खिलाफ आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन नहीं दे सकते.
AICWA ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों, सोशल मीडिया अकाउंट्स, चैनलों और उनके साथ किसी भी तरह के काम को तुरंत और हमेशा के लिए बंद करने की मांग की.
उनका कहना है कि “जो लोग भारत से पैसे कमाते हैं, वे पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकते. आतंकवाद और मनोरंजन कभी भी एक साथ नहीं चल सकता.”
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े कदम उठाए, उनमें से एक पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट को ब्लॉक करना था. इसके अलावा, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाए थे.
हालांकि बीते दिन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट दिखने लगे थे. सबा कमर, मावरा होकेन, फवाद खान, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर, युमना जैदी और दानिश तैमूर समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय यूजर्स को दिखने लगे थे.
इसके अलावा, हम टीवी, एआरवाई डिजिटल और हर पल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी फिर से चलने लगे थे. लेकिन इन्हें अब दोबारा ब्लॉक कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Ramayana: रावण बन चिंघाड़ते KGF वाले यश के सामने होगी राम के बाणों की गरज, आ रही है Ranbir Kapoor की भव्य ‘रामायणम’
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…