Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

AICWA ने PM Modi से की खास अपील, Pakistani Celebs पर हमेशा के लिए लगाएं बैन

AICWA ने पाकिस्तानी कलाकारों और यूट्यूब चैनलों की भारत में वापसी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा. संगठन ने कहा, “आतंकवाद और मनोरंजन एक साथ नहीं चल सकते.”

aicwa-pm modi

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने PM Modi को पत्र लिखकर एक गंभीर राष्ट्रीय मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है.

इस पत्र में AICWA कहा है कि पाकिस्तानी कलाकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूब चैनल एक बार फिर भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दिखने लगे हैं.

AICWA का मानना है कि यह हमारे देश के शहीदों का अपमान है और देश के साथ गद्दारी के बराबर है. उन्होंने कहा कि जो लोग भारत से कमाई करते हैं, वह भारत के खिलाफ आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन नहीं दे सकते.

आतंकवाद और मनोरंजन कभी एक साथ नहीं चल सकता- AICWA

AICWA ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों, सोशल मीडिया अकाउंट्स, चैनलों और उनके साथ किसी भी तरह के काम को तुरंत और हमेशा के लिए बंद करने की मांग की.

उनका कहना है कि “जो लोग भारत से पैसे कमाते हैं, वे पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकते. आतंकवाद और मनोरंजन कभी भी एक साथ नहीं चल सकता.”

एक बार फिर ब्लॉक हुए पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े कदम उठाए, उनमें से एक पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट को ब्लॉक करना था. इसके अलावा, गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भी बैन लगाए थे.

हालांकि बीते दिन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट दिखने लगे थे. सबा कमर, मावरा होकेन, फवाद खान, शाहिद अफरीदी, अहद रजा मीर, युमना जैदी और दानिश तैमूर समेत कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय यूजर्स को दिखने लगे थे.

इसके अलावा, हम टीवी, एआरवाई डिजिटल और हर पल जियो जैसे पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी फिर से चलने लगे थे. लेकिन इन्हें अब दोबारा ब्लॉक कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें- Ramayana: रावण बन चिंघाड़ते KGF वाले यश के सामने होगी राम के बाणों की गरज, आ रही है Ranbir Kapoor की भव्य ‘रामायणम’


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital