Ramayana: बुधवार (3 जुलाई) को देश की मोस्ट अवेटिंग फिल्म रामायण का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. पहली झलक से ही फिल्म भव्यता के सबसे आखिरी द्वार पर खड़ी नज़र आ रही है. प्रोमो में रणबीर कपूर और यश की महज़ सेकेंड भर की झलक है.
इससे पहले 7 जून 2023 को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरूष भी इसी सबजेक्ट पर बनाई गई थी. तब फिल्म ने अपने वीएफएक्स के काम से देश की ऐसी भावनाएं आहत की हर धर्म के लोग फिल्म मेकर्स का पता पुछने लगे. तभी नितेश तिवारी ने कहा था हम कुछ ऐसा बना रहे हैं कि किसी भी सिनेमा प्रेमी को ऐसी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.
रामायण की कहानी लेकर पर्दे पर आ रही फिल्म ‘रामायणम’ का प्रोमो देख कर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी के वादे की इज्जत रख लेगी.
हालांकि, 3 मिनट 3 सेकेंड का पुरा प्रोमो एनिमेटेड ही है, बस आखिरी के चंद सेकेंड्स में राम और रावण के किरदार की झलक दिखती है. पर फिल्म को किस स्केल पर बनाया जा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, जैसे आप महज ढक्कन हटा के आने वाली पहली खुशबू से खाना कैसा बना है इसका अंदाजा लगा लेते हैं.
फिल्म में दिखेगी तगड़ी कास्टिंग
फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लीड रोल में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. प्रोमो में भागकर पेड़ पर चढ़ते हुए रणबीर की पहली झलक दिखाई गई. हालांकि, रणबीर कपूर का चेहरा नहीं दिखाया गया. इसके अलावा साउथ की फिल्मों में दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज से फैन्स के दिलों में बसने वाली साईं पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के किरदार में नजर आने वाली है.
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली कास्टिंग है रावण की. केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश (Yash) फिल्म में दस सिरों वाले रावण के रोल में नज़र आएंगे. यश फिल्म से को-प्रोड्युसर के तौर पर भी जुड़े है. 2022 में आई KGF-2 के बाद से किसी यश किसी फिल्म मे दिखाई नहीं दिए हैं. साथ ही यश की यह पहली हिंदी फिल्म भी होगी.
वहीं रावण की लंका जलाने के लिए हनुमान के रोल में सनी देओल (Sunny Deol) भी गरजते नज़र आएंगे. इसके अलावा लक्ष्मण के रोल में टीवी एक्टर रवि दुबे और कैकेयी के लिए लारा दत्ता को कास्ट किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में अमिताभ बच्चन भी जटायु के रोल में दिख सकते हैं. हालांकि प्रोमो में इन दो किरदारों का जिक्र नहीं किया गया.
दो पार्ट में आएगी ‘रामायणम’
रामायणम दो पार्ट में रिलीज की जाएगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दुसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज़ किया जाएगा. जैसा अंदाजा लगाया जा रहा है श्रीधर राघवन कि लिखी Ramayana फैन्स को अगर उस लेवल पर पसंद आ गई तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा देगी. इसके अलावा विदेशों में भारतीय फिल्मों की कमाई के सारे रिकॉर्ड टूट सकते है.
फिल्म में म्युजिक A.R Rahman ने दिया है और लिरीक्स फेमस कवि कुमार विश्वास ने लिखा है. वहीं, 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG ने फिल्म के लिए VFX तैयार किया है.
ये भी पढ़ें: Pakistani Celebrities के सोशल मीडिया अकाउंट्स 24 घंटों के अंदर फिर हुए ब्लॉक, एक दिन पहले ही हटा था बैन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


