मनोरंजन

आराध्या के स्कूल फंक्शन में बच्चन परिवार के साथ दिखीं ऐश्वर्या राय, VIDEO VIRAL

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड के फेमस ऐश्वर्या राय बच्चन और बच्चन परिवार के बीच मन-मुटाव का विषय काफी समय से चर्चा में है. कहा गया था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में दरार पड़ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते दिन ऐश्वर्या को लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने ससुराल को छोड़ दिया है और वो मायके में शिफ्ट हो गई हैं. इन रूमर्स के बीच अब एक्ट्रेस को बच्चन फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है. बच्चन परिवार और एक्ट्रेस बेटी आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंची थीं.

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय एक साथ आए नजर

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अभिषेक बच्चन पहले अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ मिलकर अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्कूल फंक्शन इन्जॉय करते नजर आ रहे हैं और फिर वह अपनी सास यानी ऐश्वर्या राय की मां की केयर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, शुक्रवार को धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना खान, करण जौहर, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी, ऐश्वर्या बच्चन, करीना कपूर से लेकर मीरा राजपूत जैसे सेलेब्स तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसी बीच आराध्या और अबराम ने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थी दोनों की ही स्टेज परफॉर्मेंस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आराध्या को सपोर्ट करने के लिए पूरी बच्चन फैमिली पहुंची थी

अलग होने की अफवाहों पर लगा विराम!

ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली का वीडियो सामने आने के बाद इनके अलगाव की खबरों पर विराम लग गया है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि इसमें उनके साथ बिग बी के नाति अगस्त्य नंदा भी दिखाई दे रहे हैं. ऐश्वर्या उन पर प्यार लुटाते नजर आ रही हैं. बिग बी ने ऐश्वर्या की मम्मी वंदा राय का हाल भी लिया। इनकी बॉन्डिंग और जेस्चर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बीच सब कुछ नॉर्मल है. इसमें अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखने के लिए मिल रही है. वो अपनी सास को कार तक छोड़ने भी आते हैं. इससे एक बात साफ हो रही है कि इनके रिश्ते में सबकुछ ठीक है. हालांकि, इस दौरान गौर करने वाली बात ये रही है कि जया बच्चन नजर नहीं आई हैं.

आराध्या बच्चन की हो रही मां ऐश्वर्या से तुलना

स्कूल के एनुअल फंक्शन में आराध्या बच्चन ने स्टेज परफॉर्मेंस दी. उनकी एक्टिंग से लेकर एक्सप्रेशन्स और डायलॉग बोलने की तुलना तक उनकी मां ऐश्वर्या राय से हो रही है. उनका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आराध्या को एक्टिंग करते देखा जा सकता है. उनके वीडियो पर अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘मां के जैसे ही है.’ दूसरे ने लिखा, ‘अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय की आवाज, अमित जी की हाइट, जया जी का गुस्सा. एक्टिंग तो जीन में है.’ तीसरे ने लिखा, ‘सुहाना और खुशी से अच्छा किया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago