देश

IT Raid: बेंगलुरु में कई ज्वेलरी स्टोर्स पर आयकर विभाग का छापा, देर रात हुई कार्रवाई में कई दस्तावेज बरामद

बेंगलुरु में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग की टीम ने बेंगलुरु में कई ज्वेलरी स्टोर्स पर छापेमारी की है. बेंगलुरु के जयनगर में कल रात इनकम टैक्स की छापेमारी शुरू हुई और तड़के तक जारी रही.

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये छापेमारी टैक्स चोरी से संबंधित मामले में की गई है. जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं और ज्वेलरी स्टोर्स के मालिकों को नोटिस भी भेजा गया है.

बता दें कि इसके पहले आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कारोबारी धीरज साहू के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग की ये छापेमारी कई दिनों तक चली और धीरज साहू के ठिकानों से 370 करोड़ से अधिक का कैश बरामद हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं.

ये भी पढ़ें: IT Raid: धीरज साहू के ठिकानों से कुल 353 करोड़ मिले, 5 दिन में आयकर की टीम ने खंगाले 9 ठिकाने

आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान पूरी टीम कई दिनों तक कैश की गिनती करती रही. बरामद हुआ कैश इतना था कि इसको लेकर सियासत गरमा गई थी और बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधना शुरू कर दिया था. इस छापेमारी में 370 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ जो अब तक किसी भी एजेंसी की ओर से की गई छापेमारी में बरामद हुई सबसे बड़ी रकम है. 6 दिसंबर को छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई थी. जिसके बाद साहू के ठिकानों से नकदी से भरे करीब 200 बैग मिले थे. इसके अलावा 10 अलमारियों से भी कैश बरामद किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago