मनोरंजन

फिल्म ‘Shaitan’ में खूंखार लुक में नजर आए R Madhavan, सामने आया फर्स्ट लुक, नीली आंखों में एक्टर का दिखा भयानक अंदाज

Ajay Devgan: स्टार एक्टर आर माधवन (R. Madhavan) मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शैतान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिन मेकर्स ज्योतिका का पहला लुक जारी किया था। वहीं, आज ‘शैतान’ से आर माधवन का फर्स्ट लुक पोस्ट सामने आया है, जिसमें अभिनेता दमदार लुक में नजर आ रहे हैं.

भयानक अंदाज में दिखे आर माधवन

आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म ‘शैतान’ से अपना पहला पोस्टर साझा किया है. पोस्टर में अभिनेता काजल लगी नीली आंखों और मुस्कान के साथ काफी भयानक अंदाज में नजर आ रहे हैं. आर माधवन ने अपना पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं हूं शैतान’. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में आर माधवन खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं.

‘शैतान’ की स्टार कास्ट

शैतान में अजय देवगन के साथ ज्योतिका और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. बता दें कि, ज्योतिका वर्षों बाद फिल्म ‘शैतान’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं. उन्होंने फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में कदम रखा. यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है. फिल्म ‘शैतान’ को दरअसल ‘वश’ नाम की गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं बात करें फिल्म की, तो जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं, ‘शैतान’ का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के द्वारा किया गया है. इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. अजय देवगन की यह फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

57 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago