लीगल

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित विशेष समारोह में देश की न्याय व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समानता को लेकर गंभीर मंथन हुआ. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और जस्टिस विक्रमनाथ समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष प्रदीप राय ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की ऐतिहासिक चेतावनी और महात्मा गांधी के मंत्र का हवाला देते हुए न्यायपालिका और व्यवस्था के सामने दो बेहद तीखे सवाल रखे.

प्रदीप राय ने उठाए दो बुनियादी सवाल

समारोह को संबोधित करते हुए SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा कि आज से 77 साल पहले डॉ. आंबेडकर ने देश को ‘एक व्यक्ति, एक वोट और एक वोट, एक मूल्य’ का संवैधानिक अधिकार दिया था. लेकिन साथ ही उन्होंने यह चिंता भी जताई थी कि राजनीतिक बराबरी मिल जाने के बावजूद सामाजिक और आर्थिक जीवन में गैर-बराबरी बनी हुई है.

प्रदीप राय ने कहा कि आज हमें इस विरोधाभास को दो सीधे सवालों से परखना होगा— पहला, क्या देश के हर बेघर और पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है? और दूसरा, क्या अदालत से रिहाई का आदेश मिलने के बावजूद हर गरीब व्यक्ति वास्तव में जेल से बाहर आ पा रहा है? उन्होंने महात्मा गांधी के उस संदेश को दोहराया कि कोई भी फैसला लेते समय समाज के सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति का चेहरा याद रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

नक्सलवाद और समान शिक्षा पर राष्ट्रपति मुर्मू की भावुक अपील

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के पीछे की वजहों की जांच करने और समान शिक्षा पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हाल ही में सरेंडर करने वाले लोगों के चेहरों पर उन्हें मासूमियत दिखी, जिससे साफ है कि कई लोगों को जबरन इस रास्ते पर धकेला गया. राष्ट्रपति ने कहा कि जेलों में बंद ऐसे लोगों के पुनर्वास के लिए समाज और व्यवस्था को माता-पिता की तरह संवेदनशील होना होगा. उन्होंने अपने स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि जहां वे पढ़ीं, वहां आज भी स्लम के बच्चे पढ़ते हैं.

CJI सूर्यकांत, जस्टिस विक्रमनाथ और कानून मंत्री ने भी रखे विचार

मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अब विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की अदालत नहीं रही, बल्कि पहली पीढ़ी के वकीलों और आम नागरिकों की अदालत बन चुकी है. उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मामलों को दो कार्य दिवसों में सुना जा रहा है और वर्चुअल सुनवाई से कच्छ जैसे दूरदराज के इलाकों से भी वकील सीधे जुड़ रहे हैं.

दूसरी ओर, जस्टिस विक्रमनाथ ने संविधान सभा में आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा के 19 दिसंबर 1946 के ऐतिहासिक भाषण को याद किया, जबकि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ई-कोर्ट्स, टेली-लॉ, भाषिनी और बीते दशक में 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने का जिक्र करते हुए लोकतंत्र के तीनों अंगों के समन्वय पर बल दिया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

28 minutes ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

39 minutes ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

46 minutes ago

पंचायत चुनाव में अभी और इंतजार: योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया प्रशासक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में देरी और पिछड़ा वर्ग की गणना पूरी न…

47 minutes ago

अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी के बयानों से छिड़ा सियासी घमासान: ‘मेक इन इंडिया’, चुनाव और विदेश नीति पर सरकार को घेरा

नवंबर 2026 में अमेरिका दौरे के दौरान कोलंबिया और शिकागो यूनिवर्सिटी में कांग्रेस नेता राहुल…

1 hour ago

लखनऊ की सहारा सिटी में भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप; 14 दमकल गाड़ियां मौके पर

UP News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी में गुरुवार शाम पार्किंग क्षेत्र में भीषण…

1 hour ago