Akanksha Chamola viral statement
Akanksha Chamola viral statement: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से अलग होने के बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि उनकी शादी महज 24 साल की उम्र में हो गई थी और अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. कोई उनके फैसले का समर्थन कर रहा है, तो कुछ यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं.
आकांक्षा ने कहा कि अब वह वही करेंगी, जो उनका मन करेगा. वह अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी जीना चाहती हैं और किसी तरह के दबाव में नहीं रहना चाहतीं. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.कई यूजर्स ने आकांक्षा का समर्थन करते हुए लिखा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है. कुछ लोगों ने कहा कि शादी या रिश्ता खत्म होने के बाद नई शुरुआत करना गलत नहीं है और अगर कोई अपनी खुशियों को प्राथमिकता देना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है.वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर रिश्ते की बात शेयर करने से विवाद बढ़ते हैं. ऐसे मामलों को निजी ही रहने देना बेहतर होता है. हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत फैसलों पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना उचित नहीं है.
यह भी पढ़ें: 34 साल बाद ऐसा क्या मिला कि भावुक हुए रवि किशन, किन दिग्गज एक्टर्स को जमकर कोसा?
इसी बीच गौरव खन्ना के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ फैंस ने अभिनेता का समर्थन किया और कहा कि रिश्ते टूटने के लिए हमेशा एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. वहीं, कई यूजर्स ने दोनों कलाकारों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए लिखा कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी एक के पक्ष या विपक्ष में फैसला नहीं देना चाहिए. हालांकि तलाक की खबरों पर अभी तक गौरव खन्ना ने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. आकांक्षा चमोला का यह बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि, अकांक्षा चमोली और गौरव खन्ना दोनों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से कोई नया आरोप नहीं लगाया है.
भारत एक्सप्रेस
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…