Bharat Express DD Free Dish

’24 की उम्र में शादी हुई, अब जो मन करेगा वही करूंगी’, गौरव खन्ना से अलग होने के बाद छिड़ी बहस

Akanksha Chamola viral statement: गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा चमोला का ‘अब अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती हूं’ वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके बयान पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं, जहां कुछ समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे निजी मामला बता रहे हैं.

Akanksha Chamola viral statement

Akanksha Chamola viral statement

Akanksha Chamola viral statement: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से अलग होने के बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने कहा कि उनकी शादी महज 24 साल की उम्र में हो गई थी और अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. कोई उनके फैसले का समर्थन कर रहा है, तो कुछ यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं.

अकांक्षा चमोली के बयान पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा

आकांक्षा ने कहा कि अब वह वही करेंगी, जो उनका मन करेगा. वह अपनी पसंद के मुताबिक जिंदगी जीना चाहती हैं और किसी तरह के दबाव में नहीं रहना चाहतीं. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.कई यूजर्स ने आकांक्षा का समर्थन करते हुए लिखा कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है. कुछ लोगों ने कहा कि शादी या रिश्ता खत्म होने के बाद नई शुरुआत करना गलत नहीं है और अगर कोई अपनी खुशियों को प्राथमिकता देना चाहता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है.वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया पर रिश्ते की बात शेयर करने से विवाद बढ़ते हैं. ऐसे मामलों को निजी ही रहने देना बेहतर होता है. हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत फैसलों पर बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें: 34 साल बाद ऐसा क्या मिला कि भावुक हुए रवि किशन, किन दिग्गज एक्टर्स को जमकर कोसा?

तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना ने नहीं दिया बयान

इसी बीच गौरव खन्ना के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ फैंस ने अभिनेता का समर्थन किया और कहा कि रिश्ते टूटने के लिए हमेशा एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. वहीं, कई यूजर्स ने दोनों कलाकारों की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए लिखा कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी एक के पक्ष या विपक्ष में फैसला नहीं देना चाहिए. हालांकि तलाक की खबरों पर अभी तक गौरव खन्ना ने किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है. आकांक्षा चमोला का यह बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. हालांकि, अकांक्षा चमोली और गौरव खन्ना दोनों ने अपने निजी रिश्ते को लेकर एक-दूसरे पर सार्वजनिक रूप से कोई नया आरोप नहीं लगाया है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest