मनोरंजन

Akanksha Dubey: मौत के बाद वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो, खुशी से झूमती नजर आईं एक्ट्रेस

Akanksha Dubey: भोजपुरी की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज आत्महत्या कर लिया है. एक्ट्रेस की मौत के पहले उनके आखिरी गाने का वीडियो रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ है. वीडियो में पवन सिंह और आकांक्षा दोनों नजर आ रहे हैं. इस गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं वहीं इसमें प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक दिया है.

तेजी से वायरल हो रहा है आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना

इस गाने के वीडियो को अब तक 10 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. उनका यह गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं आकांक्षा के फैन उनके लिए दुआ करते हुए एक से एक भावनात्मक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि भगवान इनकी आत्मा को शांति दे.. भावपूर्ण श्रद्धांजलि. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि दिल को छू जाने वाला गाना और आवाज, शत शत नमन आकांछा दुबे जी. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि इस गाने की हिरोइन अब हमारे बीच नहीं रही तो एक ने लिखा है कि भगवान आकांक्षा दुबे जी के आत्मा को शांति दे और अपने चरणो मे स्थान प्रदान करे,,,ॐ शांति. एक्ट्रेस के आखिरी गाने के व्यूज भी बढ़ते जा रहे हैं.

आकांक्षा दुबे ने निभाई है यह भूमिका

इस गाने के वीडियो में आकांक्षा दुबे एक डांसर की भूमिका में दिख रही हैं. उन्होंने लाल और गोल्डन रंग का स्कर्ट और चोली पहन रखी है. आकांक्षा का परफॉर्मेंस काफी जोरदार है. वहीं वीडियो में पवन सिंह ने भी गजब का डांस किया है.

इसे भी पढ़ें: Akanksha Dubey: कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ था आकांक्षा दुबे का ये भोजपुरी सॉन्ग, पवन सिंह भी थिरकते आए नजर

अपने आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो में खुश नजर आईं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे के फैंस इस खबर को सुनने के बाद से ही मायूस हैं. वहीं गाने के अलावा आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो भी काफी देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘हिलोर मारे’ गाने पर थिरकती दिख रही हैं. इस दौरान वह काफी खुश नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर कोई नहीं कह सकता कि आकांक्षा ऐसा भी कर सकती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago