देश

Amritpal Singh: अमृतपाल नेपाल भागने की फिराक में! बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, कई दिनों से फरार है खालिस्तानी समर्थक

Amritpal Singh : पंजाब के भगोड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है. वहीं उसके पोस्टर इंडोनेपाल बॉर्डर के लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर चस्पा किए गए हैं. इसी के साथ सीमा पर जितनी भी एजेंसी है उनको हाई अलर्ट कर दिया गया है. खास तौर पर सीमा सुरक्षा बल (SSB) को आने जाने वाले हर वाहनों की तलाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हर व्यक्ति पर नजर रखने को दिशा निर्देश दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी गौरीफंटा बॉर्डर पर भगोड़े अमृतपाल को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. एसएसबी हर वाहनो व व्यक्तियों के सामानों की चेकिंग कर रही है. डॉग स्क्वाड की मदद से हर वाहन को रोककर काफी देर तक सघन चेकिंग कराई जा रही है, ताकि पंजाब का भगोड़ा अमृतपाल नेपाल न निकल जाए. सूचना मिल रही है कि वह नेपाल निकलने की फिराक में है. पंजाब की 80000 पुलिस को चकमा देकर अमृतपाल पंजाब से बाहर निकल गया है और अब खुफिया तंत्रों से सूचना मिल रही है कि वह नेपाल भागने की फिराक में हैं.

पढ़ें इसे भी- Amritpal Singh: दिल्ली में तिरंगा उतारकर लगाएंगे खालिस्तानी झंडा, प्रगति मैदान पर करेंगे कब्जा-खालिस्तानी समर्थकों ने ऑडियो मैसेज में दी धमकी

बार्डर के नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी रूप में अमृतपाल हो उसे पहचाना जा सके. इसीलिए बॉर्डर पर हर दुकान आदि पर भी उसके हर हुलिए का पोस्टर चस्पा किया गया है. सूचना मिल रही है कि अमृतपाल नेपाल के रास्ते से पाकिस्तान भागने की फिराक में है. बता दें कि हाल ही में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल के तार पाकिस्तान के खुफिया विभाग आईएसआई से भी जुड़े हुए हैं. फिलहाल अमृतपाल कहां है, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है.

पिछले दिनों उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देखा गया था. इसके बाद इनपुट मिला था कि वह साधु के भेष में दिल्ली में दाखिल हो सकता है, जिसको लेकर आईएसबीटी बस स्टेशन पर पंजाब पुलिस पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे. अमृतपाल की तलाश पंजाब की पुलिस एक हफ्ते से कर रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago