Lucknow News: गोमती नदी में फैली गंदगी किसी से छुपी नहीं है. पूरे शहर के नालों की गंदगी और कचरे ने इस नदी को प्रदूषित कर दिया है. जहां पर्यटकों के घूमने के लिए गोमती नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाकर साज-सज्जा की गई है. वहीं नदी में गिरते बदबूदार नाले लोगों को नदी की खूबसूरती से दूर कर रहे हैं. गोमती की सुंदरता को वापस लाने के लिए यहां की जनता ने रविवार को अभियान चलाकर करीब सात कुंतल कचरा नदी से निकाला. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि गोमती नदी में गिरने वाले नाले को बंद कराया जाए और मशीन द्वारा नदी की सफाई कराई जाए.
शहर में गोमती नदी को साफ करने का अभियान स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ द्वारा चलाया जा रहा है. गोमती नदी सफ़ाई अभियान के लगातार 250 साप्ताहिक रविवार को पूर्ण हुआ. इस मौके पर गोमती नदी की तलहटी से लगभग 7 कुंतल कचरा निकाल कर अभियान को एतिहासिक बना दिया गया. इस मौके पर अभियान में शामिल लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमती नदी में गिरने वाले समस्त नालों को बंद करवाने तथा तलहटी की सफाई मशीनों द्वारा कराने की मांग की.
संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में लगभग 4 दर्जन स्वयं सेवकों ने गोमती नदी की स्वच्छता का कार्य प्रातः काल 5 :30 बजे हनुमान सेतु के निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी तट के पर आरंभ किया था. करीब 2 घण्टे तक चले इस सफाई अभियान में करीब सात कुंतल सड़े-गले कपड़े, पालीथीन बैग, बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट पदार्थ तथा सैकड़ों मूर्तियों को निकाला गया और इसके बाद गोमती मां की विधिवत प्रातः मंगला आरती की गई. गोमती को साफ करने के मुद्दे को स्थानीय लोग अक्सर उठाते रहे हैं लेकिन इस मामले पर कोई पहल सरकारी विभागों द्वारा नहीं की गई.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…