मनोरंजन

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी का जादू फिर चला: ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. काफी समय से एक सॉलिड हिट की तलाश कर रहे ‘खिलाड़ी’ कुमार ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की है. हालांकि फिल्म को लेकर समीक्षकों की राय थोड़ी मिली-जुली रही, लेकिन दर्शकों के प्यार ने यह साबित कर दिया कि अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी आज भी बॉक्स ऑफिस पर ‘गारंटीड सक्सेस’ का फॉर्मूला है.

वीकडेज में भी बरकरार है जलवा

फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये के साथ सधी हुई शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखा गया, जहां इसने क्रमशः 19 करोड़ और 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन मंगलवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और करीब 7.65 करोड़ रुपये जुटाए. इस तरह भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 72.40 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें- निरहुआ-आम्रपाली ने की सीक्रेट मैरिज? नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल, देखें VIDEO

दुनियाभर में बजा ‘भूत बंगला’ का डंका

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी अक्षय की इस हॉरर-कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है. मंगलवार तक फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 31.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर हम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो ‘भूत बंगला’ अब तक कुल 117.71 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले से जमी आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की बादशाहत को भी खत्म कर दिया है.

‘हेरा-फेरी’ वाली टोली है साथ आई फिल्म

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं. इनके अलावा तब्बू, राजेश शर्मा और मिथिला पालकर ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंकी है. वहीं, यह फिल्म दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय असरानी जी की आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस भी है, जो फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला पल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

36 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

36 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago