Bharat Express DD Free Dish

निरहुआ-आम्रपाली ने की सीक्रेट मैरिज? नजदीकियों ने बढ़ाई हलचल, देखें VIDEO

Nirahua Amrapali secret marriage: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की सीक्रेट मैरिज की अफवाहें एक बार फिर तेज हो गई हैं। वायरल वीडियो और उनकी नजदीकियों ने फैंस के बीच चर्चा बढ़ा दी है.

Nirahua Amrapali secret marriage

Nirahua Amrapali secret marriage: भोजपुरी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती है और फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ने लगती है. ऐसी ही एक जोड़ी है दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की (Nirahua-Amrapali), जिन्हें फैंस बेहद पसंद करते हैं.

दोनों सितारे हमेशा एक-दूसरे को अपना करीबी दोस्त बताते हैं, लेकिन अक्सर साथ नजर आने की वजह से इनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. खासकर तब, जब निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, फिर भी आम्रपाली के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर सीक्रेट मैरिज जैसी अफवाहें समय-समय पर सामने आती रहती हैं.

वायरल हो रही मुलाकात

हाल ही में मुंबई में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे को साथ समय बिताते देखा गया. दोनों शॉपिंग के बाद डिनर के लिए निकले थे. ये जोड़ी अक्सर इवेंट्स और आउटिंग में साथ नजर आती है, इसलिए फैंस की नजरें हमेशा इन पर बनी रहती हैं.

एक स्टोर से बाहर आते ही आम्रपाली की नजर पैपराजी पर पड़ी. उन्होंने मुस्कुराते हुए उनसे बात की, लेकिन माहौल तब थोड़ा बदल गया जब फोटोग्राफर्स ने मजाक में कहा कि “मैम, भैया आपका इंतजार कर रहे हैं.” इस पर आम्रपाली ने हल्के अंदाज में जवाब दिया, लेकिन जब बार-बार उन्हें निरहुआ के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा गया, तो वह थोड़ी असहज दिखीं और सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हालांकि, कार में बैठने के बाद उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाकर बाय कहा. वहीं आगे बैठे निरहुआ उनसे बातचीत करते नजर आए और उन्होंने यह भी इशारा किया कि डिनर के बाद वे वापस आकर फोटो क्लिक कराएंगे.


ये भी पढ़ें: गोविंदा के घर में सबकुछ ठीक! पत्नी सुनीता के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा, क्या 14 साल का वनवास हुआ खत्म?


गलती से कुबूल किया सीक्रेट मैरिज

एक बार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में आ गया था. बताया जाता है कि एक कार्यक्रम के दौरान जब जगतगुरु रामभद्राचार्य ने उनसे पूछा, तो बातचीत में निरहुआ ने आम्रपाली को अपनी ‘अर्धांगिनी’ कह दिया था. इस बात ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

Nirahua Amrapali secret marriage

हालांकि बाद में दोनों कलाकारों ने इसे मजाक या गलतफहमी बताते हुए साफ किया कि ऐसी कोई शादी नहीं हुई है. इसके अलावा, कई मौकों पर दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत खास और पिछले जन्म का जुड़ाव भी बताया है. अब सच क्या है और उनके बीच का रिश्ता किस तरह का है, यह तो वही बेहतर जानते हैं. लेकिन दोनों का अक्सर साथ दिखना और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना फैंस के बीच हमेशा चर्चा का विषय जरूर बन जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read