मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 3’ हुई कंफर्म, निर्माता रविशंकर ने किया रिलीज डेट का खुलासा!

Allu Arjun’s ‘Pushpa 3′ Confirmed: रॉबिनहुड’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान निर्माता रविशंकर ने पुष्पा 3 पर अपडेट साझा करते हुए इसकी रिलीज का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘पुष्पा 3’ 2028 में कभी भी रिलीज हो सकती है.

Allu Arjun’s ‘Pushpa 3’ Confirmed: इससे पहले पुष्पा 2 – द रूल’ का प्रीमियर पिछले साल दिसंबर में हुआ था. ये फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेसफुल रही थी. इसने लगभग 1,750 करोड़ रुपये कमाए थे और भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर में से एक बन गई थी. अल्लू अर्जुन को पहले निर्देशक एटली के साथ अपने कोलैबोरेशन को पूरा करना है और फिर वे त्रिविक्रम के साथ एक फिल्म करेंगे. दोनों प्रोजेक्ट के अगले दो सालों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है. वहीं रविशंकर ने ये भी बताया कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार पुष्पा 3 पर फोकस करने से पहले अपने अगले प्रोजेक्ट में सुपरस्टार राम चरण को संग काम करेंगे.

पुष्पा 2 की तुलना में पुष्पा 3 होगी ज्यादा बड़ी फिल्म

Allu Arjun’s ‘Pushpa 3’ Confirmed: फिल्म के डायलॉग राइटर श्रीकांत विसा ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया था कि तीसरी फिल्म पुष्पा 2 की तुलना में बहुत ‘बड़ी, भव्य और बेहतर’ होगी. फिल्म में दर्शकों को और ज्यादा किरदार देखने को मिलेंगे. कथित तौर पर निर्माता फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए किसी बड़े बॉलीवुड स्टार को लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है और संगीत टी सीरीज ने दिया है दूसरा भाग 5 दिसंबर 2024 को आया था और तीसरा भाग 2028 में आएगा.

ये भी पढ़े India की इस सिंगर का डाई हार्ट फैन था आतंकी Osama Bin Laden, सुनते ही सिंगर ने दिया ये रिएक्शन

भारत एस्कप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago