Bharat Express DD Free Dish

India की इस सिंगर का डाई हार्ट फैन था आतंकी Osama Bin Laden, सुनते ही सिंगर ने दिया ये रिएक्शन

Alka Yagnik: आज हम आपको एक ऐसी सिंगर के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी. उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में है, लेकिन उनको और उनके फैंस को ये जानकर बड़ा झटका लगा था कि दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन भी उनका फैन था.

Osama Bin laden

Osama Bin laden

Osama Bin Laden: 90s के दशक में आपने एक से बढ़कर एक मशहूर सिंगर के बारे में तो सुना ही होगा. लेकिन रुखी-सुखी रोटी, कयामत, मुझसे मोहब्बत, ये बंधन तो जैसे गानों को आवाज दे चुकी अलका याग्निक एक ऐसी सिंगर है जिसे सुनकर लोगों को दिल खुश हो जाता है. उनकी आवाज का फैन कौन नहीं है. उनके गाने आज भी लोगों के जुबान पर रहते हैं. वो 90s की क्वीन ऑफ प्लेबैक सिंगर हुआ करती थीं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी आवाज का जादू दुनिया के सबसे बड़े आतंकी पर भी था? वो उनका काफी बड़ा फैन था. जी हां ये कोई और नहीं बल्कि 9\11 का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन था. इस बात का खुलासा साल 2011 में उसके एनकाउंटर के बाद हुआ था. उसके फैन होने पर अलका ने भी अपना रिएक्शन दिया है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं सिंगर क्या कुछ कहा था?

इस सिंगर का डाई हार्ट फैन था लादेन

दरअसल, ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सील कमांडो ने मार गिराया था. उसकी मौत के बाद पाकिस्तान स्थित उसके घर की तलाशी की गई थी जिसमें सीआईए के मुताबिक कई गानों के कैसेट मिले थे. इसमें कुमार सानू. अलका याग्रिक और उदित नारायण के गानों के कैसेट थे. सीआई ने उस समय जानकारी शेयर की थी कि वो अलका याग्निक का बड़ा फैन था. खास बात ये रही थी कि आसोमा के कलेक्शन में सलमान खान, माधुरी दीक्षित के गानों के अलावा ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार भी शामिल था.

लादेन के कंप्यूटर में मिले थे कई हिट गाने

लादेन के कंप्यूटर में कई हिट गाने थे जिसमें अजनबी मुझको इतना बता, दिल तेरा आशिक और उदित नारायण का तूं चांद है पूनम का शामिल थे. ये देखकर लोगों को हैरानी हुई थी कि आतंकवाद से जुड़े इंसान को रोमांटिक बॉलीवुड गाने पसंद थे. एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया कि बॉलीवुड में राजनीति के कारण उनके गाने उसने छीन लिए गए.

सुनते ही सिंगर ने दिया ये रिएक्शन

अलका याग्निक को जब पता चला की लादेन उनका बहुत बड़ा फैन है तो सिंगर ने सुनते ही अपना रिएक्शन दिया. इस पर बात करते हुए उनकी एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सिंगर ने स्पोर्ट्स कलेक्शन से बात करते हुए ओसामा के फैन होने पर प्रतिक्रिया दी और कहा क्या इसमें मेरी कोई गलती है? ओसामा बिन लादेन जो भी है जैसा भी है उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार होगा कहीं. अगर ये है तो अच्छा है ना. ओसामा के घर में उनके कैसेट्स मिलने की बात को भी सिंगर ने सही बताया. ओसामा के घर पर अलका के गानों की 100 से ज्यादा गानों की रिकॉर्डिंग्स मिली थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jarp Media (@jarpmedia)

ये भी पढ़ें: Salman Khan की ‘Sikandar’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की रिलीज डेट से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

अलका याग्निक ने दिए कई हिट गाने

अलका याग्निक आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और तमाशा जैसी फिल्मों में अपनी मधुर आवाज दी है. उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

अलका याग्निक की पर्सनल लाइफ

साल 1989 में अलका याग्निक ने नीरज कपूर से शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज शिलॉन्ग में अपना बिजनेस सैटल्ड कर चुके थे लेकिन शादी के बाद अलका के लिए मुंबई आए. यहां उन्हें काफी घाटा हुआ तो वो काम के लिए वापस लौट गए. अलका याग्निक और नीरज कपूर को एक बेटी स्येशा कपूर हैं जिनकी कुछ साल पहले ही शादी हुई. अलका और नीरज अपने-अपने प्रोफेशन के लिए काफी साल अलग रहे लेकिन बेटी के लिए मिलने का समय निकाल लेते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read