सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच सालों पुराना मनमुटाव अब खत्म हो गया है. दोनों के बीच 2014 के एक अवॉर्ड शो में हुई एक मजाकिया बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया था. शो में सलमान ने अरिजीत से पूछा था कि सो गए थे? जिस पर अरिजीत ने जवाब दिया था कि आप लोगों ने सुला दिया. सलमान को इतना सुनते ही गुस्सा आ गई और इसके बाद उन दोनों के बीच दूरी आ गई.
सलमान की फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ से अरिजीत के गाने हटा दिए गए थे. अरिजीत ने सलमान से माफी मांगने की कोशिश भी की थी और फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर ‘सुल्तान’ में अपना गाना रखने की गुजारिश की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया.
हालांकि अक्टूबर 2023 में दोनों को सलमान के घर पर एक साथ देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि अब सब ठीक है. अब बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने खुद इस मुद्दे पर खुलकर बात की. जब कॉमेडियन रवि गुप्ता ने मजाक में कहा कि उन्हें सलमान से मिलने में डर लगता है क्योंकि वह अरिजीत जैसे दिखते हैं, तो सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा,
“अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी. उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए. ‘टाइगर 3’ में किया था और अब ‘गलवान’ में भी कर रहा है.”
इसी एपिसोड में सलमान ने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस पर भी तंज कसा. मुरुगादॉस ने सलमान को ‘सिकंदर’ फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार बताया था और कहा था कि वे रात 9 बजे सेट पर आते थे. इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा,
“मेरी पसलियां टूटी थीं, इसलिए देर से आता था. वैसे उनकी नई फिल्म में एक्टर 6 बजे आता था, फिर भी क्या हुआ?”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…