Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘मेरी तरफ से गलतफहमी…’ सलमान खान ने अरिजीत सिंह को लेकर तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अरिजीत सिंह से पुराने विवाद पर खुलकर बात की.

Salman Khan & Arijit Singh

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच सालों पुराना मनमुटाव अब खत्म हो गया है. दोनों के बीच 2014 के एक अवॉर्ड शो में हुई एक मजाकिया बातचीत ने विवाद का रूप ले लिया था. शो में सलमान ने अरिजीत से पूछा था कि सो गए थे? जिस पर अरिजीत ने जवाब दिया था कि आप लोगों ने सुला दिया. सलमान को इतना सुनते ही गुस्सा आ गई और इसके बाद उन दोनों के बीच दूरी आ गई.

फिल्म से हटा दिए थे गाने

सलमान की फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ से अरिजीत के गाने हटा दिए गए थे. अरिजीत ने सलमान से माफी मांगने की कोशिश भी की थी और फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर ‘सुल्तान’ में अपना गाना रखने की गुजारिश की थी, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया.

दूरियां हुई कम

हालांकि अक्टूबर 2023 में दोनों को सलमान के घर पर एक साथ देखा गया था, जिससे अंदाजा लगाया गया कि अब सब ठीक है. अब बिग बॉस 19 के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने खुद इस मुद्दे पर खुलकर बात की. जब कॉमेडियन रवि गुप्ता ने मजाक में कहा कि उन्हें सलमान से मिलने में डर लगता है क्योंकि वह अरिजीत जैसे दिखते हैं, तो सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा,

“अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी. उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए. ‘टाइगर 3’ में किया था और अब ‘गलवान’ में भी कर रहा है.”

इसे भी पढ़ें-Pooja Hedge Birthday: साउथ में रही हिट लेकिन बॉलीवुड में नहीं चल पाया लक, बड़ें स्टार्स के साथ काम करने के बाद भी हो गईं फ्लॉप

मुरुगादॉस को करारा जवाब

इसी एपिसोड में सलमान ने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस पर भी तंज कसा. मुरुगादॉस ने सलमान को ‘सिकंदर’ फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार बताया था और कहा था कि वे रात 9 बजे सेट पर आते थे. इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा,

“मेरी पसलियां टूटी थीं, इसलिए देर से आता था. वैसे उनकी नई फिल्म में एक्टर 6 बजे आता था, फिर भी क्या हुआ?”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism