मनोरंजन

Amir Khan ने एक्टिंग से संन्यास लेने का बनाया मन, लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग पर बोले-56 की उम्र में एहसास हुआ…

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके एक्टिंग की हर कोई तारीफ करते नहीं थकता. यहां तक की फैंस भी उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. आमिर खान ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. आमिर खान बेहद सक्सेसफुल एक्टर तो है ही वही उन्होंने कई शानदार फिल्मों का भी निर्माण किया है.

अब एक्टर ने अपने बॉलीवुड से रिटायरमेंट लेने को लेकर बड़ा हिंट दिया है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में आमिर खान की फिल्म लापता लेडीज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ संग आमिर और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने बातचीत की. बता दें कि शुक्रवार को आयोजित स्क्रीनिंग में शीर्ष अदालत के कई जजेस भी शामिल हुए थे.

आमिर खान ने रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा हिंट

एक्टर आमिर खान ने लापता लेडीज की स्क्रीनिंग के दौरान भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से बातचीत की. इस दौरान आमिर ने खुलासा किया कि उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का मन बना लिया है. आमिर खान ने बताया कि कोविड के दौरान 56 साल की उम्र में उन्हें एहसास हुआ कि यह उनके करियर का आखिरी फेज चल रहा है.

इस दौरान आमिर खान ने कहा कि वह अब एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर को तौर पर इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा मेरे पास एक्टिव वर्क के लिए अब केवल 15 साल ही बचे होंगे और मुझे इंडस्ट्री, समाज और देश ने काफी कुछ दिया है. अब मैं यह सब इंडस्ट्री को वापस देना चाहूंगा.

नए टैलेंट को प्लेटफार्म देना चाहते हैं आमिर खान

सोशल रेलिवेंट फिल्मों का सपोर्ट करने के लिए जाने जाने वाले आमिर ने फिल्म निर्माण में नई आवाजों को उभारने करने के अपने कमिटमेंट पर जोर दिया. आमिर ने कहा, “निर्माण के माध्यम से, मैं नए लेखकों, निर्देशकों और प्रोसेस में शामिल सभी लोगों को एक मंच प्रोवाइड कर सकता हूं. लापता लेडीज उस दिशा में पहला कदम है. मैं इस तरह की प्रतिभा को बढ़ावा देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि साल में 4 से 5 फिल्में बना सकूं ताकि हम ऐसी और फिल्में देख सकें.”

ये भी पढ़ें:शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य संग प्यार लुटाते हुए शेयर की अनदेखी तस्वीरें, समांथा के फैंस को आया गुस्सा, कहा-किसी और औरत का पति छीनकर…

लापता लेडिज के पीछे क्या थी इंस्पिरेशन?

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने फिल्म के पीछे की इंस्पिरेशन के बारे में पूछा. इस पर किरण राव ने जवाब दिया कि यह सब बिप्लब गोस्वामी की एक ओरिजनल स्क्रिप्ट के साथ शुरू हुआ. आमिर ने 2020 में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन कंपटीशन के दौरान स्क्रिप्ट की खोज की थी, और उन्होंने राइट्स खरीदने का फैसला किया.

किरण ने शेयर किया, “हमने ड्रामेटिक नेरेटिव में ज्यादा ह्यूमर शामिल किया.”फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सलाह के बावजूद, उन्होंने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऑप्शन चुना. इस पर किरण ने कहा, “फिल्म को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है और मुझे खुशी है कि हम इसे बड़े पर्दे पर ले गए.”

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे आमिर खान

बता दें एक्टर आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर अहम रोल में नजर आईं थीं. हालांकि यह फिल्म बॉयकॉट की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. इस बात से आमिर खान को गहरा सदमा लगा था और सभी से उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली थी. हालांकि अब आमिर खान के रिटायरमेंट की खबर से फैंस को बड़ी ठेस पहुंची है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

2 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

35 minutes ago