आस्था

बुध देव सिंह राशि में होंगे अस्त, 12 अगस्त से इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Budh Ast 2024 Unlucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि बदलता है या उदय-अस्त होता है तो उसका असर सभी राशियों पर होता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध देव 12 अगस्त को रात 9 बजकर 49 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं. जब बुध सूर्य ग्रह के बहुत नजदीक होता है तो वह अस्त हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उसका प्रभाव कम हो जाता है. किसी भी ग्रह के अस्त होने से उसकी शुभता कम हो जाती है. ऐसे में बुध ग्रह का अस्त होना कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुध देव के अस्त होने से किन-किन राशियों को विशेष सतर्क रहना होगा.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध देव मेष राशि के पांचवे भाव में अस्त होने जा रहे हैं. ऐसे में इस बुध अस्त की पूरी अवधि में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से आर्थिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं. पैसों के लेनदेन में बहुत सतर्क रहना होगा. बुध का अस्त होना सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है इसलिए स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा.

वृषभ राशि

बुध देव इस राशि के चौथे भाव में अस्त होंगे. ऐसे में इस दौरान परिवार के सदस्यों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. फिजूलखर्च से परेशान हो सकते हैं. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को परेशानी हो सकती है. कार्यस्थल पर अधिकारियों से बहस करने से बचें. वाणी में नियंत्रण रखना होगा अन्यथा संकट में फंस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: शनि की सीधी चाल से बनेगा दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशियों को होगा चौतरफा लाभ

कर्क राशि

बुध देव कार्क राशि के दूसरे भाव में अस्त होने जा रहे हैं. बुध ग्रह जब तक अस्त रहेगा तब तक आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ सकता है. दैनिक आमदनी में कमी आ सकती है. पैसों के बचत में असफल रहेंगे. मानसिक परेशानी रहेगी. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

कन्या राशि

बुध देव, कन्या राशि के 12वें भाव में अस्त होंगे. इस दौरान नौकरी-व्यापार में किए गए कार्यों से निराशा हो सकती है. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. सेहत अनुकूल नहीं रहेगा. जमीन को लेकर किसी से बहस हो सकती है. अनावश्यक विवाद से दूर रहना होगा.

मकर राशि

बुध देव इस राशि के आठवें भाव में अस्त होंगे. बुध के अस्त होने से जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं. मन में उथल-पुथल रहेगा. जीवन में स्थिरता का अभाव रहेगा. पारिवारिक जीवन में कुछ हद तक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी से बहस करने से बचें. वाणी पर नियंत्रण रखें.

यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र और केतु मिलकर संवारेंगे 4 राशियों का जीवन, रातोंरात पलटेगी किस्मत

Dipesh Thakur

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

50 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

58 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago