मनोरंजन

शूटिंग के दौरान फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; फिर भी नहीं रोकी ‘बिग बी’ ने शूटिंग

 Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड की शुरुआत इस बार कुछ अलग अंदाज में हुई. हर बार की तरह जोश के साथ स्टेज पर एंट्री लेकर खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय अमिताभ बच्चन इस बार बैठे हुए नजर आए. दर्शकों को उनका यह अंदाज थोड़ा हैरान करने वाला लगा. बाद में अमिताभ ने खुद इसकी वजह बताई और खुलासा किया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई.

शूटिंग के दौरान फिसले अमिताभ बच्चन

एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने बताया कि आमतौर पर वह स्टेज के बीच में खड़े होकर मोनोलॉग करते हैं, लेकिन इस बार घुटने में चोट लगने के कारण उनके लिए ऐसा करना मुश्किल था. उन्होंने कहा, “आमतौर पर मैं स्टेज के बीच में खड़े होकर मोनोलॉग देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है.” इसके बाद उन्होंने बताया कि यह चोट उन्हें एक दिन पहले शूटिंग के दौरान लगी. अमिताभ ने कहा कि वह फिसलकर गिर गए थे और उनके बाएं घुटने में चोट आई. हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ कर दिया कि चोट गंभीर नहीं है.

दर्शकों को किया आश्वस्त

अमिताभ को इस तरह बैठे देखकर स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी कुछ चिंतित नजर आए. हालांकि, अभिनेता ने उन्हें ज्यादा परेशान न होने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि चैलेंजर्स को होस्ट करते समय वह खड़े रहेंगे, लेकिन शुरुआती मोनोलॉग बैठकर करना उनके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि खड़े होने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी. दर्शकों ने भी अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की. चोट के बावजूद उन्होंने शूटिंग को रोका नहीं और पूरे उत्साह के साथ कंटेस्टेंट्स और दर्शकों से बातचीत करते हुए एपिसोड को आगे बढ़ाया.

काम के प्रति अमिताभ का नजरिया

अमिताभ बच्चन का चोट के बावजूद शूटिंग जारी रखना एपिसोड का खास पहलू रहा. शो के दौरान उनका कंटेस्टेंट्स से बातचीत करने और अपने अनुभव साझा करने का अंदाज हमेशा दर्शकों को पसंद आता है. इस बार भी उन्होंने अपनी परेशानी को सहजता से लेते हुए शो को सामान्य तरीके से आगे बढ़ाया.

अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते पर भी की बात

इस बीच अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर किए गए ब्लॉग पोस्ट की वजह से भी चर्चा में हैं. उन्होंने पिता-पुत्र के बीच विचारों के अंतर और आपसी सम्मान पर अपने विचार साझा किए थे. अमिताभ ने लिखा कि पिता और बेटे के विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन उनकी मंजिल एक हो सकती है. उन्होंने अगली पीढ़ी के लिए सम्मान, प्यार और शुभचिंतकों के स्नेह को रिश्ते का अहम हिस्सा बताया.

यह भी पढ़ें: ‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

‘सेक्शन 84’ में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पीएम मोदी ने साझा किया नीतिशतकम् का पावरफुल श्लोक: बताया ‘अमृत’ मिलने तक क्यों नहीं रुके देवता

PM Modi Niti Shatakam Shlok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भर्तृहरि के नीतिशतकम् का श्लोक साझा…

11 minutes ago

गाय के लिए बन रहा 1 करोड़ रूपये का बंगला! 10 किलो चांदी पहनने वाली राजस्थान की ‘राधा’ का शाही ठाठ देख दुनिया हैरान

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले में एक बिजनेसमैन अपनी पालतू कांकरेज नस्ल की गाय…

13 minutes ago

अडानी पोर्ट्स का कोलंबो टर्मिनल हुआ दोगुना, 6,000 करोड़ का विस्तार

Adani Ports Colombo: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल…

15 minutes ago

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

36 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

52 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

1 hour ago