Bharat Express DD Free Dish

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का झगड़ा सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. शहजाद के ‘गोल्ड डिगर’ वाले ताने से आहत प्रियंका ने अपना संघर्ष बयां करते हुए उन्हें कैमरे पर थप्पड़ तक जड़ने की धमकी दे डाली है.

Rise and Fall 2

शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी

रियलिटी शो ‘Rise and Fall 2‘ इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाया हुआ है. शो के अंदर का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला और मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के बीच का झगड़ा सारी हदें पार करता नजर आ रहा है. मामला तब बिगड़ा जब बहस के दौरान शहजाद ने प्रियंका को ‘गोल्ड डिगर’ कह दिया, जिसके बाद प्रियंका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कैमरे पर ही थप्पड़ मारने की धमकी तक दे डाली.

क्या है पूरा विवाद?

घर के अंदर किसी बात को लेकर प्रियंका ने शहजाद पूनावाला को ‘मैनचाइल्ड’ यानी बचकानी हरकतें करने वाला बड़ा बच्चा कह दिया था. बस, यहीं से दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि शहजाद ने गुस्से में आकर प्रियंका पर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का आरोप लगाया और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक बोल दिया.

यह शब्द सुनते ही प्रियंका पूरी तरह टूट गईं और काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने सबके सामने अपनी जिंदगी की सच्चाई रखते हुए कहा कि वो अपनी मेहनत के दम पर अपने पूरे परिवार का खर्च उठाती हैं. प्रियंका ने गुस्से में बताया कि उन्होंने अपने छह भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्चा उठाया, उनकी शादियों में हाथ बंटाया और परिवार के लिए खुद का घर भी बनवाया है. ऐसे में किसी द्वारा उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहना बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है.

ये भी पढ़ें- सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

थप्पड़ मारने की धमकी

शहजाद के इस कमेंट से भड़कीं प्रियंका ने बाद में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से बातचीत करते हुए अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने गुस्से में यहाँ तक कह दिया कि अगर ये शख्स ज्यादा नहीं सुधरा, तो कैमरे के सामने ही मुझसे थप्पड़ खाएगा. प्रियंका ने मजाकिया और गुस्से भरे अंदाज में यह भी कहा कि रात में इस बंदे की इतनी नेगेटिव एनर्जी पास हो रही थी कि उन्हें लगा, शायद इसी वजह से स्वरा की तबीयत भी खराब हुई होगी.

यही नहीं, प्रियंका ने पलटवार करते हुए यह भी कह डाला कि उन्हें तो लोगों से यह तक सुनने को मिला है कि शहजाद हर पार्टी से पिट कर ही निकलते हैं और यहाँ भी उनकी इज्जत का यही हाल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read