Amitabh Bachchan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और इस हमले का बदला लिया. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की भी घोषणा हो गई है और देश भारतीय सेना को सलाम कर रहा है. बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनका हौसला बढ़ाया.
हालांकि, ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन ने ऐसे समय में सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी. उनकी ब्लैंक पोस्ट यूजर्स को खटक रही थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ‘एक्स’ अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है.
उन्होंने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में पहलगाम हमले में आतंकवादियों के धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए लिखा, “छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद, उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने घुटने पर गिरकर, रो-रोकर अनुरोध करने के बाद भी, कि ‘उसके पति को न मारो’, उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार दी… जब पत्नी ने कहा ‘मुझे भी मार दो’, तो राक्षस ने कहा ‘नहीं… तू जाकर…. को बता.’
ये भी पढ़ें: India-Pak War: तनाव के बीच आमिर खान स्टारर ‘Sitaare Zameen Par’ की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने जारी किया ये बयान
दिग्गज अभिनेता ने आगे अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का भी जिक्र किया और लिखा, “बेटी की मनःस्थिति पर पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आई.. मानो वो बेटी ” ….” के पास गई और कहा, ‘है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया’ (बाबूजी की पंक्ति) तो ‘ ….’ ने दे दिया सिंदूर. ऑपरेशन सिंदूर!!!’जय हिन्द, जय हिन्द की सेना,तू ना थमेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, तू न झुकेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ! अग्निपथ! अग्निपथ! अग्निपथ!!!”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. आतंकवादियों ने 26 मासूम लोगों की जान ले ली थी. उन्होंने मारने से पहले लोगों का धर्म पूछा था. इसके 15 दिन बाद भारत सरकार और सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. उसके बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव चल रहा है. इन सब विषय पर अमिताभ बच्चन ने लंबे समय तक चुप्पी साधी हुई थी. उन्होंने किसी भी विषय पर कोई पोस्ट नहीं किया था. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…
UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…