देश

पीएम आवास पहुंचे CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, PM Modi के साथ चली उच्च स्तरीय बैठक

India-Pakistan Ceasefire: कल हुई सीजफायर और उसके कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान द्वारा उसके उल्लंघन के बाद आज सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष प्रधानमंत्री आवास पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी के साथ बैठक में भारत-पाकिस्तान घटनाक्रम पर चर्चा हुई.

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के प्रमुखों के साथ बैठक किया. यह पिछले 48 घंटों में तीसरी ऐसी बैठक है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीएम के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल भी मौजूद हैं.

यह बैठक पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनावपूर्ण शांति के बीच हुई, जहां फिलहाल संघर्ष विराम के उल्लंघन की कोई नई घटना सामने नहीं आई है. दरअसल, शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, लेकिन रात में शांति रही. इससे पहले, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का पालन करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी.

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने बंद किया हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा की थी और नई दिल्ली ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बना ली है. इस बीच, विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है और ऐसा करना जारी रखेगा.

हालांकि, पाकिस्तान ने भारत के कड़े जवाब के बाद अमेरिका से शांति की मध्यस्थता की मांग की थी. इसके बाद उसने भी संघर्ष विराम की घोषणा की, लेकिन बाद में फिर से उल्लंघन किया. भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल भेजना बंद कर दिया.

भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रीनगर, गुजरात के कुछ हिस्सों और राजस्थान के बाड़मेर सहित जम्मू और कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिसके बाद उन्हें रोका गया. इतना ही नहीं, कई सीमावर्ती क्षेत्रों में फिर से ब्लैकआउट करना पड़ा. भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है और भारतीय सशस्त्र बल इसका उचित और कड़ा जवाब दे रहे हैं.

उल्लंघन का कड़ाई से जवाब देने के सख्त निर्देश

शनिवार देर रात प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ने इन उल्लंघनों को बेहद  गंभीरता से लिया है और कड़ाई से जवाब देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

विदेश सचिव ने कहा, “हम पाकिस्तान से आग्रह करते हैं कि वह इन उल्लंघनों को रोकने और स्थिति को गंभीरता तथा जिम्मेदारी से संभालने के लिए उचित कदम उठाए. सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर किसी भी उल्लंघन का कड़ाई से जवाब देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.”

हालांकि, इन सब के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वह संघर्ष विराम समझौते को ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान का मानना है कि यह क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और शांति, समृद्धि व स्थिरता की दिशा में एक नई शुरुआत है.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

2 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

14 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

38 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago