मनोरंजन

Kartik Aaryan संग टेबल पर चढ़कर नाचीं Ananya Pandey, बिग बी का गाना जुम्मा-चुम्मा दे दे’ पर किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

Kartik Aaryan Ananya Panday Dance Video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वे एक बार फिर अनन्या पांडे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और एक इवेंट में स्पॉट किए गए. इस दौरान दोनों ने अमिताभ बच्चन के ब्लॉकबस्टर गाने ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पर जबरदस्त डांस मूव्स करते हुए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा.

कार्तिक संग टेबल पर चढ़कर नाचीं अन्नया

वीडियो को एक फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें अनन्या पांडे हॉल्टर-नेक गाउन में ग्लैमरस लुक में नजर आईं, जबकि कार्तिक आर्यन ने ऑल-ब्लैक कैजुअल आउटफिट पहनकर अपना जलवा बिखेरा. दोनों एक टेबल पर चढ़कर डांस करते हुए और काफी मस्ती करते दिखे. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

कार्तिक ने की अनन्या की तारीफ

इससे पहले कार्तिक ने फिल्म की रैपअप पार्टी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इसमें उन्होंने अनन्या पांडे और पूरी फिल्म टीम के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. इस पोस्ट में कार्तिक ने अनन्या की तारीफ करते हुए लिखा था, “इतनी शानदार को-स्टार होने के लिए शुक्रिया. आपके साथ काम करना हमेशा बेहद खुशी की बात है.” कार्तिक और अनन्या इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में भी साथ नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने इन फिल्मों की दी जबरदस्त टक्कर, जानिए पहले दिन कितना किया कलेक्शन 

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है. इसे 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फैंस इस जोड़ी को एक बार फिर बड़े परदे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

24 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

40 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago