एजुकेशन

Teachers Day 2025: राजधानी दिल्ली में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स का आयोजन, शिक्षकों का किया गया सम्मान

National Teachers’ Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड्स– 2025 का आयोजन किया गया. यह अवॉर्ड समारोह इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिफॉर्म्स एंड हाइयर एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट और IARDO की तरफ से संयुक्त तौर पर आयोजित किया.

इस आयोजन में देश के कई हिस्सों से टीचर्स पहुंचे. इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और रेलवे की PSC कमेटी के पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, साथ ही परविंदर कुमार और सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे.

आयोजन में सांस्कृतिक-आध्यात्मिक रंग

आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्प अर्पित करके की गई. इस दौरान मुख्य अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र, बुके, और गणेश जी की प्रतिमा देकर किया गया. कार्यक्रम के दौरान साद्यंत कौशल की तरफ से प्रस्तुत श्री कृष्ण भजन और सरस्वती वंदना ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और कला जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीचर्स को उनके योगदान के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान साद्यंत कौशल और ऊर्जा को भी सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर शिक्षक काफी खुश नजर आए, इस दौरान उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी और गुरुओं के योगदान पर अपने विचार रखे.

-भारत एक्सप्रेस

मोहित शुक्ला

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

15 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago