मनोरंजन

Animal Box Office Collection Day 14: रणबीर की एनिमल की कम नहीं हो रही रफ्तार, 14 दिनों में कर ली बंपर कमाई

Animal Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड के स्टार शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी 21 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 14 दिनों में भारत और वर्ल्डवाइड एनिमल का कलेक्शन हर दिन बढ़ता जा रहा है. यहां तक कि आने वाले वीकेंड पर यह कमाई 1000 करोड़ की कमाई के और भी करीब पहुंच सकती है.

Sacnilk के ट्रेड के मुताबिक एनिमल खिड़की पर बवाल काट रही है. बॉक्स ऑफिस के आंकडों से पता चल रहा है कि इस फिल्म की धूम मची हुई है. एनिमल ने अपने रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार 14 दिसंबर को 8.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. अब फिल्म की कुल कमाई 476.84 करोड़ हो गई है. जल्द फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी.

13 दिनों की कमाई की बात करें तो एनिमल ने पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 और सातवें दिन 24.23 करोड़ की कमाई की थी, जिसके चलते पहले हफ्ते का कलेक्शन 337.58 करोड़ हो गया है. वहीं आठवें दिन कमाई 22.95 करोड़, नौंवे दिन 34.74 करोड़, दसवें दिन 36 करोड़, 11वें दिन 13.85 करोड़, 12वें दिन 12.72 करोड़ और 13वें दिन 10.25 करोड़ की कमाई की है.

‘सैम बहादुर’ ने बनाए करीब 65 करोड़

दूसरी ओर, मेघना गुलजार के डायरेक्‍शन में बनी ‘सैम बहादुर’ बॉक्‍स ऑफिस पर अपनी सुस्‍त चाल में ही सही, लेकिन लगातार आगे बढ़ रही है. अपने दूसरे हफ्ते के आख‍िरी दिन गुरुवार को फिल्‍म ने 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है. इस तरह दो हफ्तों में फिल्‍म ने 64.90 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्‍शन किया है. ‘एनिमल’ के कहर के आगे सिमिटी देश के पहले फील्‍ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी कहती इस फिल्‍म के पास भी एक हफ्ते का वक्‍त है. हालांकि, अच्‍छी बात यह है कि 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म अब हिट की कैटेगरी में आ चुकी है.

‘एनिमल’ फिल्म अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी और ओटीटी पर सभी इंटीमेट सीन्स और रणबीर कपूर और बॉबी देओल की किस भी दिखाई जाएगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago