देश

Parliament: “विदा लेने का समय आ गया है”, खुफिया एजेंसियों को आरोपी सागर के घर से मिली सीक्रेट ‘डायरी’, अब सुलझेंगे राज

Parliament Security Breach update: संसद की सुरक्षा में चूक लगाकर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदने वाले सागर के घर एक डायरी मिली है. यह उसकी पर्सनल डायरी बताई जा रही हैं. इसमें वह अपने निजी विचार रखता था. अब इस डायरी के बाद से सुरक्षा चूक मामले में कई राज खुलने की आशंका जताई जा रही है. जांच एजेंसी अब उसकी डायरी में लिखी बातों को समझने की कोशिश में लग गई है. इस डायरी के कुछ पन्ने भी सामने आए हैं. जिसमें काफी चौंकाने वाली बातें लिखी हुई हैं. अगर इस डायरी की मानें सागर काफी क्रांतिकारी वाले विचार रखता था.

बता दें कि सागर वही शख्स जिसने दर्शन दीर्घा से छलांग लगाकर स्पीकर की तरफ बढ़ने की कोशिश की थी. इसके बाद उसने स्मॉग गन से पूरे संसद में पीले कलर का धूंआ कर दिया था. वह लखनऊ में रहता है और रिक्शा चलाता है.

‘घर से विदा लेने का समय नजदीक आ गया’

खुफियां एजेंसियों को सागर के लखनऊ स्थित घर से उसकी पर्सनल डायरी मिल गई. इस डायरी में कई क्रांतिकारी विचार और देशभक्ति की कविताएं लिखी हैं. डायरी के कुछ पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें लिखा है कि- घर से विदा लेने का समय नजदीक आ गया है. एक तरफ डर भी है और दूसरी तरफ कुछ भी कर गुजरने की आग भी दहक रही है, काश में अपनी स्थिति माता-पिता को समझा सकता. मगर ऐसा नहीं है कि मेरे लिए संघर्ष की राह चुनना आसान नहीं रहा, हर पल उम्मीद लगाई. पांच साल मैंने प्रतीक्षा की कि एक दिन आएगा जब मैं अपने कर्तव्य की और बढ़ूंगा. दुनिया में ताकतवर व्यक्ति वह नहीं जो छीनना जानते हैं. ताकतवर वो है जो हर सुख त्यागने की क्षमता रखता है.

‘मैं अपनी जिंदगी वतन के नाम कर चुका हूं’

इसके अलावा दूसरे पन्नों पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे लिखे हुए हैं. उसने लिखा कि मैं अपनी जिंदगी वतन के नाम कर चुका हूं. अब वतन पर मरने की बारी आ गई है. सागर की डायरी के ये पन्ने साल 2021 में लिखे गए हैं. हर नोट के ऊपर उसने तारीख भी लिखी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 minute ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

11 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

53 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago