खेल

MS धोनी को मिला सचिन तेंदुलकर जैसा सम्मान! BCCI ने जर्सी नंबर 10 की तरह नंबर 7 को भी किया रिटायर

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया है. इससे पहले बीसीसीआई ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनकी जर्सी नंबर 10 को रिटायर कर दिया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एम.एस. धोनी के सम्मान में उनके आइकोनिक जर्सी नंबर 7 को रिटायर कर दिया है. बीसीसीआई ने मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को साल 2017 में रिटायर कर दिया था.

महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 रिटायर

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को यह सूचना दे दी है कि उनके पास अब एमएस धोनी के ऐतिहासिक जर्सी नंबर 7 को पहनने का विकल्प नहीं बचा है. बीसीसीआई ने भारतीय टीम के वर्तमान और युवा खिलाड़ियों को सूचित किया है कि वह धोनी के ऐतिहासिक जर्सी नंबर सात क उपयोग ना करें. महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट को दिए गए योगदान के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके जर्सी नंबर 7 को रिटायर करने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA T20: कप्तान सूर्य कुमार यादव ने जड़ा तूफानी शतक, भारत ने मेजबानों के सामने रखा 202 रनों का लक्ष्य

धोनी ने 2020 में लिया था संन्यास

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उस मुकाबले में धोनी भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. उस मैच के करीब एक साल बाद 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

एमएस धोनी के नाम कई कीर्तिमान दर्ज

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं. इन तीनों फॉर्मेट में धोनी के नाम 4876, 10,773 और 1617 रन दर्ज हैं. इसके अलावा धोनी के नाम विकेटकीपिंग करते हुए टेस्ट में 256, वनडे में 321 और टी20 में 57 कैच दर्ज है. जबकि, इन तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 38, 123 और 34 स्टंप आउट का रिकॉर्ड दर्ज है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 minute ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

24 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

36 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

44 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

53 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

56 minutes ago