मनोरंजन

Anjali Anand assault: बचपन में डांस टीचर ने की थी शर्मनाक हरकत! तब महज 8 साल की थीं अभिनेत्री

Anjali Anand assault: नेटफ्लिक्स की सीरीज “डब्बा कार्टल” में नजर आईं अभिनेत्री अंजलि आनंद ने हाल ही में एक इंटरव्यू को दौरान बड़ा खुलासा किया है. इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपने निजी जीवन के काले पन्नों को साझा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उनके डांस टीचर ने उनके साथ बेहद गलत व्यवहार किया था. आइए आपको बताते हैं उन्होंने कैमरे पर क्या कुछ साझा किया. आपबीती बताते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गईं.

अभिनेत्री अंजलि ने पिता के निधन के बाद डांस टीचर द्वारा किए गए काले कारनामों को उजागर किया. उन्होंने बताया कि जब वह महज 8 साल की थीं, तब डांस टीचर ने उनके होठों पर जबरन किस किया था. अंजलि ने खुलासा किया कि उस समय पैदा हुई दर्दनाक स्थिति से उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें बाहर निकाला था.

बचपन में डांस टीचर की गंदी हरकत

Hauterrfly के साथ एक खास बातचीत में अंजलि ने अपने बचपन की उस दुखद घटना को याद किया. उन्होंने कहा, “मुझे समझ ही नहीं था कि क्या करूं. मैं 8 साल की थी, मेरे पिता का देहांत हो चुका था. उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे पिता की तरह हूं. मैंने उसकी बात मान ली क्योंकि मुझे कुछ पता नहीं था. फिर उसने धीरे-धीरे गलत हरकतें शुरू कीं- उसने मेरे होठों पर किस किया और कहा कि पिता ऐसा ही करते हैं.”

अंजलि के जीवन पर कब्जा

अंजलि ने बताया कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. डांस टीचर ने उनके जीवन पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया था. उन्होंने कहा, “वह मेरे साथ हर तरह की हरकत करने की कोशिश करता था. यह सालों तक चलता रहा. वह मुझ पर हुकुम चलाने लगा. मुझे बाल खुले रखने की इजाजत नहीं थी, लड़कियों वाले कपड़े पहनने की मनाही थी. उसने मुझे अपनी पुरानी टी-शर्ट्स पहनने को दीं ताकि मैं किसी को आकर्षक न लगूं.” अंजलि ने आगे बताया कि जब उनकी बहन की शादी हुई, तो उनके पिता के सबसे अच्छे दोस्त का बेटा उनसे मिला और उसे अंजलि पर क्रश हो गया. उसने अंजलि से बात शुरू की, जिससे उनकी जिंदगी में थोड़ी उम्मीद जगी.

हर कदम पर नजर

अंजलि ने कहा कि शुरू में उन्हें यह सब सामान्य लगा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अहसास हुआ कि वह एक गलत स्थिति में फंस चुकी हैं. उन्होंने बताया, “वह मेरी हर चीज पर नजर रखता था. उसे पता था कि मैं किसे मैसेज भेज रही हूं. एक बार उसने मुझे उस लड़के से बात करते हुए पकड़ लिया. वह मुझे लेने के लिए स्कूल के बाहर इंतजार करता था. लोग सोचते थे कि वह हमेशा वहां क्यों खड़ा रहता है, लेकिन किसी ने सच जानने की कोशिश नहीं की.”

14 साल की उम्र तक चला उत्पीड़न

अंजलि ने खुलासा किया कि यह उत्पीड़न 8 से 14 साल की उम्र तक जारी रहा. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने पहले बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनकी जिंदगी में एक फरिश्ते की तरह आए और उन्हें इस दलदल से निकाला. अंजलि ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें इस मुश्किल वक्त से उबारा.


ये भी पढ़ें: Rj Mahvash ने युजवेंद्र चहल से रिश्‍तों पर कहा- ‘वही फ्रेंड होगा, और हसबैंड भी होगा’, आपने देखा क्‍या वीडियो?


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

5 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

9 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

50 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

56 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

57 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago