आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के रिलेशनशिप की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में महवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसने फैंस को अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे कैसा जीवनसाथी चाहती हैं.
महवश ने वीडियो में कहा, “कोई आएगा तो वह सिर्फ एक ही होगा… वही दोस्त, वही बेस्ट फ्रेंड, वही बॉयफ्रेंड और वही हसबैंड बनेगा. मेरी जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमेगी, मुझे फर्जी लोग नहीं चाहिए.” इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, “बस एक ही होगा.”
इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस इसे युजवेंद्र चहल से जोड़ने लगे. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए चहल का नाम लिया. एक फैन ने लिखा, “चहल भाई है ना?” वहीं, दूसरे ने लिखा, “युजी भाई कहीं मुस्कुरा रहे होंगे!”
क्या महवश और चहल लखनऊ में थे साथ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब युजवेंद्र चहल अपनी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे, उसी दौरान महवश भी लखनऊ में थीं. उन्होंने होटल ताज के पूल से एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिससे फैंस को शक हुआ कि वे चहल के साथ ही थीं. इस पर एक रेडिट यूजर ने लिखा, “अब ये लोग कब तक इस रिश्ते से इंकार करेंगे?”
View this post on Instagram
चहल और धनश्री के तलाक की चर्चा
युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. उनकी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने तलाक के बाद 4.75 करोड़ रुपये बतौर एलिमनी दिए हैं. हालांकि, अब तक उन्होंने तलाक की असली वजह पर कोई बयान नहीं दिया है.
फैंस अब महवश और चहल के रिश्ते पर आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




