Smriti Irani Comeback: “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के फैन्स के लिए खुशखबरी है! एकता कपूर जल्द ही इस सुपरहिट टेलीविजन शो को वापस लाने की पूरी तैयारी कर रही हैं. इतना ही नहीं वह इस शो को अपनी असली स्टार्स अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के साथ फिर से शुरू करने की योजना बना रही हैं.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शो को एक लिमिटेड सीरीज के रूप में डेवलप किया जा रहा है और काम तेजी से चल रहा है. हालांकि एकता और उनकी टीम सभी डिटेल्स को अभी सीक्रेट रखा है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मृति ईरानी, जो अब राजनीति में सक्रिय हैं, अपने उस पॉपुलर किरदार को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शो की शुरुआत उसी सीन से होगी, जिसमें तुलसी परिवार का परिचय कराया जाता है, और इसे शो के ओरिजिनल सेट पर ही फिल्माया जाएगा.
अमर उपाध्याय भी इस शो के सीक्वल के लिए तैयार हैं, और हाल ही में उनके शो “डोरी” से बाहर निकलने का कारण भी इस वापसी से जुड़ा हुआ है.इस खबर को सुनकर फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. जून 2025 में शो के बारे में आधिकारिक ऐलान करने की प्लानिंग चल रही है.
“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” 2000 में शुरू हुआ था और आठ साल तक लगातार सफल रहा.यह शो गुजरात के बैकड्रॉप पर आधारित था, जिसमें तुलसी नाम की एक आदर्श बहू की कहानी थी, जो मिहीर विरानी नाम के एक अमीर बिजनेसमैन के पोते से शादी करती है और साथ ही अपने जीवन की मुश्किलों का सामना करती है.यह वही शो था जिसने स्मृति ईरानी को रातोंरात स्टार बना दिया और उन्हें हर घर में जाना-पहचाना नाम बना दिया.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…