देश

Delhi Fire News: अलीपुर में आग से धधका टेंट गोदाम, छाया धुएं का गुबार, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड

रिपोर्ट: मुकेश राणा


Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर में स्थित कार्निवल फार्म हाउस के पीछे एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई. यह घटना गर्मी के शुरुआती दिनों में हुई है, जब आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत गोदाम के बाहर रखे सामान से हुई थी. जैसे-जैसे आग भड़की, उसने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें आसमान को छूती नजर आईं और काले धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया.

दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया

दमकल विभाग को जानकारी मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग पर काबू पाया जा सके. आग के कारण आसपास के गोदामों में भी दहशत का माहौल बन गया था, और लेबर तेजी से बाहर आ गई थी.

स्थिति अब नियंत्रण में: फायर ब्रिगेड

फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर नियंत्रण पाने के लिए कार्यरत है. किसी हानि की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़िए— दिल्ली के अलीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या; गैंगवार की आशंका

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

40 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago