सावन का पावन महीना शुरू होते ही देशभर में शिवभक्ति का माहौल नजर आने लगा है. भोलेनाथ के भक्त कांवड़ लेकर देवधाम की ओर निकल चुके हैं. हर तरफ हर-हर महादेव और बोलबम के जयकारे गूंज रहे हैं. इसी भक्ति माहौल में भोजपुरी सिनेमा भी पूरी तरह भोलेबाबा के रंग में रंग गया है. हर दिन कोई न कोई नया बोलबम या कांवड़ गीत रिलीज हो रहा है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इस बीच भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने एक नया भोजपुरी गाना रिलीज किया है जिसमें सिंगर चिलम फूंकते हुए महादेव का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
इस बार सिंगर अंकुश राजा अपने नए बोलबम गाने ‘नए ड्राइवरवा’ के साथ चर्चा में हैं. यह गाना जैसे ही अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ, वैसे ही वायरल हो गया. दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया और कम समय में ही गाने को भरपूर प्यार मिल रहा है.
गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अंकुश राजा सावन में एक नई गाड़ी लेकर देवघर की ओर जा रहे हैं. उनकी को-एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके पिया इस बार नए ड्राइवर बने हैं और भोलेबाबा के दर्शन करने जा रहे हैं. इसके अलावा अंकुश चिलम फूंकते हुए भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में शिवभक्ति के साथ-साथ पति-पत्नी के प्यार की झलक भी देखने को मिलती है. इस गाने को सिर्फ दो दिन में 3 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं. गाने में जोरदार बोलबम के नारे और दमदार म्यूजिक इसे और भी शानदार बना रहे हैं. इसे अंकुश राजा ने खुद गाया है.
अंकुश राजा के बाकी सावन स्पेशल गानों की बात करें तो वो जल्द ही ‘ओम जय शिव ओंकारा’ में नजर आएंगे, जो कि एक शिव आरती है. इससे पहले उनके गाने ‘कृपा बनवले रहीं बाबा’, ‘चूड़ियां लेले अईता ना’ और ‘शिव शंकरा’ भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं.
सावन के इस पावन महीने में भोजपुरी भक्ति संगीत लोगों के दिलों को छू रहा है. अंकुश राजा जैसे कलाकारों के गीत इस मौसम को और भी खास बना रहे हैं. भक्ति और संगीत का ये संगम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…