देश

Maharashtra: मुंबई की आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर कैदियों ने किया जानलेवा हमला

हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली मुंबई की आर्थर रोड सेंट्रल जेल में कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी पर कथित रूप से जेल के भीतर हमला हुआ है. इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने प्रसाद पुजारी समेत कुल 7 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

दो गुट आपस में भिड़े

पुलिस के मुताबिक, जेल के भीतर दो अलग-अलग गुटों के बीच आपसी झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. जेल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी शिकायत एनएम जोशी पुलिस थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194(2) के तहत दंगा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जिन सात कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें इरफान रहीम खान, शुऐब खान उर्फ भूर्या, अयूब अनुमुद्दीन शेख, मुकेश सीताराम निषाद, लोकेन्द्र उदयसिंह रावत, सिद्धेश संतोष भोसले और गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी (Gangster Prasad Pujari) का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- ‘घर में होती थी घुटन…’, राधिका की करीबी दोस्त ने वीडियो जारी कर हैवान पिता की बताई सच्चाई, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

हालांकि, पुलिस और जेल प्रशासन दोनों ने यह स्पष्ट किया है कि इस गैंगवार में किसी भी कैदी को गंभीर चोट नहीं आई है. बावजूद इसके, इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जेल प्रशासन ने इस पूरी घटना को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है कि आखिर हाई-सिक्योरिटी व्यवस्था के बावजूद ऐसी हिंसा कैसे हुई.

Gangster Prasad Pujari पिछले ,साल लाया गया भारत

प्रसाद पुजारी का नाम अंडरवर्ल्ड से जुड़ा रहा है. वह दो दशकों से फरार था और अपनी पत्नी के साथ चीन में रह रहा था. ये वहां ट्रैवेल वीजा पर गया था और 2008 में ही वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी. लंबे समय तक फरार रहने के बाद उसे मार्च 2024 में चीन से भारत लाया गया था और फिलहाल वह आर्थर रोड जेल में बंद है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका पूरा नाम प्रसाद उर्फ सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ सिद्धू उर्फ सिड उर्फ जॉनी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

12 minutes ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

14 minutes ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

33 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

45 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

48 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

1 hour ago