शहबाज शरीफ
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पाकिस्तान न्यूक्लियर हमले की धमकी दे रहा था. धमकी देना पाकिस्तान (Pakistan) के लिए यह कोई नई बात नहीं है. भारत से अलग होने के बाद से वह केवल धमकी ही देता आया है. समय-समय पर भारत ने उसके भ्रम को तोड़ा है. चाहे वह 1965 का युद्ध हो, 1971 का युद्ध हो या फिर 1999 का कारगिल युद्ध हो. हाल ही में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर कर उनकी औकात दिखा दी है. ऑपरेशन सिंदूर में तो हमारे जांबाज सिपाहियों ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी है.
अब वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) का ऐसा बयान आया है जिससे लग रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर का डर उनके अंदर अभी भी बैठा हुआ है और निकलने का नाम ही नहीं ले रहा है. पाकिस्तान का हाल कुछ ऐसा है कि शहबाज को तो वजीर-ए-आजम भी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि उनकी सुनता कौन है? वहां तो फील्ड मार्शल मुनीर (Munir) की चलती है.
दरअसल शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद (Islamabad) में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से देश की शांति और सुरक्षा के लिए है. आगे उन्होंने कहा कि हमारा परमाणु कार्यक्रम आक्रामकता के लिए तो बिल्कुल नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है. शहबाज की यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है. क्योंकि पाकिस्तान बात-बात पर परमाणु की धमकी देता है. ऐसे में शहबाज का यह बयान तो कतई विश्वास करने वाला नहीं है. शहबाज के सीने में ऑपरेशन सिंदूर और तख्तापलट का डर बुलवा रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों पर हमला किया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने बहावलपुर पर भी हमला किया था. बता दें बहावलपुर को आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का घर माना जाता है. छात्रों को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि चार दिन के तनाव में 55 पाकिस्तानियों की मौत हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…