मनोरंजन

सतीश कौशिक संग बिताए पलों को मिस कर रहे Anupam Kher, दिखाई दोस्ती के 47 साल की झलक

Satish Kaushik and Anupam Kher: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर को अपने खास दोस्त और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक को खोने के गम में है. अपनी दमदार एक्टिंग और कॉमेडी से सबके दिल जीतने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. सतीश कौशिक की अचानक मौत ने हर किसी को सदमे में पहुंचा दिया था. अनुपम खेर तो बुरी तरह सदमे में थे. लेकिन अब वह अपने जिगरी यार को बहुत मिस कर रहे हैं. ऐसे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने दर्द को बयां किया है.

दिखाई दोस्ती के 47 साल की झलक

अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक से बढ़कर एक पोस्ट साझा करते रहते हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मेरी और सतीश की इन दो तस्वीरों में 47 साल साथ बिताई जिंदगी का अंतर है. ऊपर वाली तस्वीर 1978 में मंचित नाटक ‘लॉन्ग डेज जर्नी इनटू नाइट’ की है और नीचे वाली तस्वीर फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग के दौरान की है. ”

खेर ने सतीश संग बिताए पलों को किया याद

अभिनेता ने सतीश कौशिक के साथ बिताए पलों को खूबसूरत तरीके से बताते हुए लिखा, “तस्वीरें भले ही ब्लैक एंड व्हाइट हैं लेकिन हमारे ये साथ गुजरे साल इंद्रधनुष के रंगों से ज्यादा रंगीन थे! कमबख्त बहुत जल्दी चला गया सतीश कौशिक! तुम्हें और तुम्हारे साथ बिताए पलों को बहुत मिस करता हूं.”

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के साथ पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया, जांच में जुटी

अनुपम खेर ने कश्मीर घाटी में हुए दुर्घटना को किया याद

अभिनेता ने इससे पहले एक वीडियो साझा किया था, जिसमें खेर कश्मीर घाटी में 90 के दशक में हिंदुओं के पलायन की दर्दनाक घटना को याद करते हुए एक कविता सुनाई. भावुक कविता के एक-एक शब्द में विस्थापितों का दर्द छलका. कविता सुनाते हुए अनुपम खेर की आंखें भी भर आईं. अनुपम खेर ने कवि और फिल्म लेखिका सुनयना काचरू की एक कविता सुनाई थी. सुनयना काचरू भी विस्थापित कश्मीरी पंडित हैं.

दिल छूने वाली एक कविता लिखी

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा था, “19 जनवरी, 1990 कश्मीरी हिंदुओं का पलायन दिवस. 35 साल हो गए हैं, जब 5,00,000 से ज्यादा हिंदुओं को उनके घरों से बेरहमी से निकाल दिया गया था. वे घर अभी भी वहीं हैं, लेकिन उन्हें भुला दिया गया है. वे खंडहर हैं. इस त्रासदी की शिकार सुनयना काचरू ने उन घरों की यादों के बारे में दिल छूने वाली एक कविता लिखी. कविता की ये पंक्तियां उन सभी कश्मीरी पंडितों को वह मंजर याद दिला देंगी, जो इस भीषण त्रासदी के शिकार हुए थे. यह दुखद और सत्य दोनों है.”

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट

कश्मीरी पंडितों के घर शीर्षक वाली कविता को अनुपम खेर ने पढ़ा, जिसमें डल झील, केसर की महक, पश्मीना शॉल और झेलम का जिक्र था. अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अपने अभिनय से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

13 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

20 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

22 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

43 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

53 minutes ago