दुनिया

विवेक रामास्वामी ने ट्रंप के DOGE से अलग होने का किया फैसला, जानें पद छोड़ने की क्या है वजह

उद्यमी विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी कार्यदक्षता विभाग का हिस्सा नहीं होंगे. उन्हें व्हाइट हाउस में नए सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था. हालांकि अब इस भूमिका को नहीं निभाएंगे. क्योंकि वह ओहायो के गवर्नर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. यह जानकारी व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने दी.

एलन मस्क को दी गई जिम्मेदारी

अब डीओजीई की जिम्मेदारी एलन मस्क को दी गई है, जिन्हें सोमवार दोपहर व्हाइट हाउस में देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि मस्क को व्हाइट हाउस पास दिया गया है, और वह वेस्ट विंग से काम करेंगे. ट्रंप-वैन्स ट्रांजिशन की प्रवक्ता एना केली ने कहा, “विवेक रामास्वामी ने डीओजीई की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है.” उन्होंने बताया कि गवर्नर चुनाव में उतरने की इच्छा के चलते विवेक ने इस कमेटी से अलग होने का फैसला किया है.

चुनाव लड़ेंगे विवेक रामास्वामी

केली ने कहा, “उनकी योजना जल्द ही चुनाव लड़ने की है, जिसके कारण उन्हें डीओजीई से बाहर रहना होगा. हम उनके योगदान के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे अमेरिका को महान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.” डीओजीई से अलग होने के बाद रामास्वामी ने इसका हिस्सा बने रहने के लिए “सम्मान” बताया और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर जल्द घोषणा करने की बात कही.

विवेक ने एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “डीओजीई की स्थापना में सहयोग करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. मुझे भरोसा है कि एलन और उनकी टीम सरकार को बेहतर बनाने में सफल होंगे.” उन्होंने आगे कहा, “मैं ओहायो में भविष्य की योजनाओं पर जल्द ही कुछ और साझा करूंगा. सबसे महत्वपूर्ण बात, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर अमेरिका को महान बनाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.”

रामास्वामी और स्पेसएक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पिछले नवंबर में राष्ट्रपति ट्रंप ने एक नई पहल का नेतृत्व करने के लिए चुना था. इस पहल का मकसद व्हाइट हाउस और उसके प्रबंधन व बजट कार्यालय के साथ मिलकर काम करना है.

39 वर्षीय रामास्वामी पहले रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके हैं. उन्हें पिछले महीने सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा. इस पोस्ट में उन्होंने तर्क दिया था कि अमेरिकी संस्कृति औसत दर्जे की चीजों का जश्न मना रही है.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही Donald Trump ने लिए कई बड़े फैसले, 10 प्वाइंट्स में समझें ये बड़ी बातें

ओहायो के निवासी रामास्वामी का नाम उस समय चर्चा में आया जब उन्हें अमेरिकी सीनेट में उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस की जगह लेने के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था. हालांकि, गवर्नर माइक डेवाइन ने इसके लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर जॉन हस्टेड को चुना.

जब एक्स पर एक रामास्वामी पैरोडी अकाउंट ने दावा किया कि वह ओहायो में गवर्नर का चुनाव लड़ने वाले हैं, तो असली रामास्वामी ने जवाब दिया था, “ये बुरा विचार नहीं है.” रामास्वामी ने सोमवार को 78 वर्षीय राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी भाग लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

51 seconds ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

19 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

60 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago