मनोरंजन

स्वतंत्रता दिवस पर Anupam Kher ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता Anupam Kher अक्सर अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार वह एक खास मौके पर चर्चा में हैं.

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए. अनुपम खेर भी इस समारोह में मौजूद रहे. उन्होंने इस सम्मान भरे पल की कुछ तस्वीरें शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं.

Anupam Kher ने शेयर की तस्वीरें

अनुपम खेर ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं, उनमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलते नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में अनुपम खेर दोनों हाथ जोड़कर राष्ट्रपति को नमस्कार करते दिख रहे हैं. राष्ट्रपति मुर्मू भी मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार कर रही हैं.

दूसरी तस्वीर में अनुपम खेर सिर झुकाकर आदर के साथ प्रणाम करते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में राष्ट्रपति भी उनका स्वागत करती दिखाई दे रही हैं. इन दोनों तस्वीरों में भारतीय परंपरा और सम्मान की झलक साफ नजर आती है.

“सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं”

इन तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने लिखा-

”माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी, मुझे एट होम समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद. मैं खुद को बहुत सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. यह एक बहुत ही भव्य और सुंदर समारोह था. मुझे इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के कई बड़े लोगों से मिलने का मौका भी मिला. बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार. जय हिंद!”

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: ये हैं TV पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले वो सितारे, जिन्हें भगवान समझकर पूजने लगे थे लोग

सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार

अनुपम खेर के इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कभी एक्टिंग से दिल जीतते हैं, कभी संस्कारों से… आप पर सच में गर्व है सर!” दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप जैसे लोगों को देखकर आज के युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि सफलता के साथ विनम्रता भी जरूरी है.’ अन्य यूजर्स ने उन्हें रोल मॉडल बताया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

6 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

12 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

30 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

34 minutes ago